2023 Rashifal: इस बार नए वर्ष 2023 की शुरूआत दो बहुत ही शुभ योगों में हो रही है। पंचांग के अनुसार एक जनवरी 2023 को सुबह 7.23 बजे तक शिव योग रहेगा। इसके बाद सर्वार्थसिद्धि योग आरंभ होगा जो अगले दिन 2 जनवरी 2023 को सुबह 6.55 बजे तक रहेगा। इनके अलावा इस दिन कई अन्य योग भी बन रहे हैं।

विज्ञापन

ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार यह दोनों ही योग बहुत ही शुभ माने गए हैं। इन योगों में जिस भी कार्य को आरंभ किया जाता है, वह अवश्य ही पूरा होता है। ऐसे में नया साल भी अधिकतर लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। फिर भी तीन राशियों के लिए यह अप्रत्याशित रूप से सौभाग्यदायक रहेगा।

विज्ञापन

इन तीन राशियों के लिए शुभ रहेगा नया वर्ष (2023 Rashifal)

वृषभ (Vrishabh Rashifal)

जिन लोगों की राशि वृषभ है, उनके लिए यह गोचर अनुकूल रहने वाला है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। यदि आप बिजनेस करते हैं तो बिजनेस का विस्तार होगा। प्राइवेट एम्प्लॉईज का प्रमोशन होने की संभावनाएं बन रही हैं। फैमिली के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कन्या (Kanya Rashifal)

सर्वार्थसिद्धि योग और शिव योग दोनों के ही प्रभाव से कन्या राशि के लिए आने वाला समय अच्छा सिद्ध होगा। उन्हें हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा, उनका कॅरियर सफलता की नई उड़ान भरेगा, साथ ही पुराना फंसा हुआ पैसा भी वापिस मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। कन्या राशि वाले कोई नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

कुंभ (Kumbh Rashifal)

जनवरी में शनि का गोचर होने से कुंभ राशि के लिए लिए शनि की साढ़े साती का तीसरा चरण आरंभ होगा। फिर भी कुंभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही बेहतरीन बीतेगा। वे जो भी पाना चाहेंगे, पा लेंगे, हालांकि उन्हें थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम संबंधों में भी उन्नति होगी, रिलेशनशिप को विवाह संबंध में बदल पाएंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ