---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Vastu Tips: आज ही घर ले आएं ये एक चीज, तुरंत डबल हो जाएगी इनकम

Vastu Tips: कहते हैं पैसा कमाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लेकिन ज्योतिष की कुछ बातों को माना जाए तो ऐसा आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती है, केवल कुछ चीजों को सही से रखना होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ब्रह्माण्ड की हर एक […]

---विज्ञापन---

Vastu Tips: कहते हैं पैसा कमाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लेकिन ज्योतिष की कुछ बातों को माना जाए तो ऐसा आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती है, केवल कुछ चीजों को सही से रखना होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार ब्रह्माण्ड की हर एक चीज जीवंत और ऊर्जावान मानी गई है। साथ ही प्रत्येक वस्तु में समाहित ऊर्जा ब्रह्माण्ड की अलग-अलग शक्तियों से जुड़ी हैं। यदि वस्तुओं में मौजूद ऊर्जा और ब्रह्माण्डीय ऊर्जा का सही संतुलन बना लिया जाए तो बड़ी आसानी से आप जो चाहें, पा सकते हैं। इसके लिए तंत्र में भी कई उपाय बताए गए हैं। जानिए ऐसे ही कुछ वास्तु टिप्स के बारे में

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में ऐसे लगाएं तुलसी तो चमक उठेगा भाग्य, सभी देवता पूरी करेंगे आपकी इच्छाएं

वास्तु के इन उपायों से चमक उठेगा भाग्य (Vastu Tips for Career Growth)

घर में लगाए सुंदर फूलों के पौधे

यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है परन्तु सही है। घर में सुंदर फूलों के पौधे होना पॉजिटिविटी लाता है। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी भी बाहर निकलती है। खास तौर पर यदि घर के मेन गेट और खिड़की के पास सुंदर मोहक खुशबू वाले पौधे लगाने चाहिए। उदाहरण के लिए गुलाब, गेंदा, मोगरा, चमेली या चंपा के पौधे लगाने को वास्तु में शुभ माना गया है। इन फूलों को देखते ही मन प्रसन्न हो जाता है और व्यक्ति की किस्मत भी उसे आगे बढ़ कर देने लगती है।

---विज्ञापन---

घर में लगाए तुलसी और केले के पौधे

भारतीय परंपरा और वास्तु (Vastu Tips) के अनुसार घर में तुलसी और केले के पौधों को बहुत ही शुभ माना गया है। केले में भगवान विष्णु और तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। दोनों पौधों को एक साथ लगाकर उनकी सही से देखभाल करनी चाहिए। इससे व्यक्ति तथा उसके घर-परिवार पर विष्णु जी और लक्ष्मी जी दोनों की कृपा होती है और उसका भाग्य चमक उठता है।

घर के सेंटर में रखें क्रिस्टल बॉल

वास्तु में क्रिस्टल बॉल को एनर्जी को आकर्षित करने वाला माना गया है। सौभाग्य के लिए एक अच्छे किस्म की क्रिस्टल बॉल को लाकर घर के बीचोंबीच ऐसे स्थान पर रख दें या टांक दें जहां से उसे प्राकृतिक प्रकाश तथा हवा मिलती रहे। ऐसा करने से वह आसपास के वातावरण की सम्पूर्ण नेगेटिव एनर्जी को खत्म कर देती है। इससे घर में एक अच्छा और पॉजिटिव माहौल बनता है जो व्यक्ति को कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः अगर हथेली में यहां है क्रॉस का निशान तो देवता भी करेंगे मदद, मिलेगा यह फल

घर की छत पर पानी के लिए रखें मिट्टी का बर्तन

घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को भगवान शिव का स्थान माना गया है। वास्तु में इस जगह को जल रखने के लिए अत्यधिक शुभ बताया गया है। पैसे की इच्छा रखने वाले लोगों को अपने घर की छत के उत्तरी-पूर्वी कोने में एक मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखना चाहिए। इस बर्तन का आकार ऐसा हो कि इससे पक्षी पानी पी सकें। आप जिस दिन भी इस उपाय को करेंगे, आपकी किस्मत चमक उठेगी और घर में पैसे की आवक होने लगेगी।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 28, 2023 05:40 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola