हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 10 July 2026: कल शुक्रवार को योगिनी एकादशी पर कहां होगा शिववास, पंचांग से जानिए तिथि, नक्षत्र, योग और करण

Kal Ka Panchang 10 July 2026: कल योगिनी एकादशी और मासिक कार्तिगाई व्रत है. शिववास सुबह 08:16 बजे तक क्रीड़ा में, फिर कैलाश पर रहेगा. पंचांग से जानें तिथि, नक्षत्र, योग, करण, भद्रा, दिशाशूल और शुभ-अशुभ मुहूर्त.

विज्ञापन

Kal Ka Panchang 10 July 2026: कल 10 जुलाई 2026 शुक्रवार के दिन 08:16 ए एम तक आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगा. इस दिन एकादशी व्रत भी रखा जाएगा. इस इन मासिक कार्तिगाई व्रत भी है. इसके साथ ही भद्रा भी लग रहा है. साथ ही विडाल योग भी बन रहा है. 10 जुलाई को चंद्रमा भरणी और कृत्तिका और सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में रहेंगे. इस दिन शिववास 08:16 ए एम तक क्रीड़ा यानी खेल में और उसके बाद कैलाश पर रहेगा. दिशाशूल पश्चिम में रहने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 10 जुलाई 2026 के नक्षत्र, योग, करण और शुभ-अशुभ समय के बारे में विस्तार से यहां पंचांग से जानें.

यह भी पढ़ें: Clock Vastu Effects: क्या घड़ी का फास्ट या स्लो होना भाग्य पर असर डालता है? जानें वास्तु शास्त्र का रहस्य

10 जुलाई के नक्षत्र, योग और करण

कल भरणी नक्षत्र दोपहर को 1 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र आरंभ हो जाएगा. जहां तक शुभ योग की बात है, तो इस दिन धृति योग का प्रभाव सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक व्याप्त रहेगा. इसके शूल योग आरंभ हो जाएगा. वहीं, 10 जुलाई के करण में सुबह 8 बजकर 16 मिनट विष्टि करण रहेगा. इसके बाद बव करण शाम में 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. इसके बाद बालव योग आरंभ होगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti Thoughts: एक स्त्री को पति के सामने नहीं करने चाहिए ये 4 काम, जानें चाणक्य नीति का रहस्य

10 जुलाई को सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:20 ए एम
सूर्यास्त – शाम 07:04 पी एम
चन्द्रोदय – रात 01:42 ए एम, जुलाई 11
चन्द्रास्त – दोपहर बाद 02:50 पी एम

विज्ञापन

शुभ समय

अशुभ समय

10 जुलाई को नवग्रहों की स्थिति

10 जुलाई को नवग्रहों की स्थिति बहुत विशेष रहने वाली है. इस तारीख में ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे और बुध ग्रह के साथ उनकी युति रहेगी. ग्रहों की रानी चंद्रमा ग्रह मेष राशि में मौजूद रहने वाले हैं. जबकि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे. इसके साथ ही देवगुरु गुरु ग्रह कर्क राशि में मौजूद रहेंगे. वहीं, शुक्र ग्रह सिंह राशि में अपने मित्र ग्रह केतु के साथ रहने वाले हैं. दूसरी ओर, राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. कर्मफल स्वामी और न्याय के देवता शनि ग्रह मीन राशि में मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Money Astrology Remedies: इनकम नहीं बढ़ रही, हाथ है खाली? राशि के अनुसार अपनाएं ये ज्योतिष उपाय, भर जाएगी तिजोरी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola