Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 10 July 2026: कल शुक्रवार को योगिनी एकादशी पर कहां होगा शिववास, पंचांग से जानिए तिथि, नक्षत्र, योग और करण
Kal Ka Panchang 10 July 2026: कल योगिनी एकादशी और मासिक कार्तिगाई व्रत है. शिववास सुबह 08:16 बजे तक क्रीड़ा में, फिर कैलाश पर रहेगा. पंचांग से जानें तिथि, नक्षत्र, योग, करण, भद्रा, दिशाशूल और शुभ-अशुभ मुहूर्त.
Kal Ka Panchang 10 July 2026: कल 10 जुलाई 2026 शुक्रवार के दिन 08:16 ए एम तक आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगा. इस दिन एकादशी व्रत भी रखा जाएगा. इस इन मासिक कार्तिगाई व्रत भी है. इसके साथ ही भद्रा भी लग रहा है. साथ ही विडाल योग भी बन रहा है. 10 जुलाई को चंद्रमा भरणी और कृत्तिका और सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में रहेंगे. इस दिन शिववास 08:16 ए एम तक क्रीड़ा यानी खेल में और उसके बाद कैलाश पर रहेगा. दिशाशूल पश्चिम में रहने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 10 जुलाई 2026 के नक्षत्र, योग, करण और शुभ-अशुभ समय के बारे में विस्तार से यहां पंचांग से जानें.
कल भरणी नक्षत्र दोपहर को 1 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र आरंभ हो जाएगा. जहां तक शुभ योग की बात है, तो इस दिन धृति योग का प्रभाव सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक व्याप्त रहेगा. इसके शूल योग आरंभ हो जाएगा. वहीं, 10 जुलाई के करण में सुबह 8 बजकर 16 मिनट विष्टि करण रहेगा. इसके बाद बव करण शाम में 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. इसके बाद बालव योग आरंभ होगा.
10 जुलाई को सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
सूर्योदय – सुबह 05:20 ए एम सूर्यास्त – शाम 07:04 पी एम चन्द्रोदय – रात 01:42 ए एम, जुलाई 11 चन्द्रास्त – दोपहर बाद 02:50 पी एम
शुभ समय
अशुभ समय
10 जुलाई को नवग्रहों की स्थिति
10 जुलाई को नवग्रहों की स्थिति बहुत विशेष रहने वाली है. इस तारीख में ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे और बुध ग्रह के साथ उनकी युति रहेगी. ग्रहों की रानी चंद्रमा ग्रह मेष राशि में मौजूद रहने वाले हैं. जबकि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे. इसके साथ ही देवगुरु गुरु ग्रह कर्क राशि में मौजूद रहेंगे. वहीं, शुक्र ग्रह सिंह राशि में अपने मित्र ग्रह केतु के साथ रहने वाले हैं. दूसरी ओर, राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. कर्मफल स्वामी और न्याय के देवता शनि ग्रह मीन राशि में मौजूद रहेंगे.
हिंदी न्यूज़ज्योतिषKal Ka Panchang (कल का पंचांग), 10 July 2026: कल शुक्रवार को योगिनी एकादशी पर कहां होगा शिववास, पंचांग से जानिए तिथि, नक्षत्र, योग और करण