10 अगस्त को ये 5 राशियां हासिल करेंगी नया मुकाम, होगा मुनाफा

Lucky Zodiac Signs: 10 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहेगा। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यह दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा का है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा?

Daily Horoscope

Credit- Freepik

विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए 10 अगस्त 2025 का दिन गोल्डन डे साबित होगा। इसका मुख्य कारण यह है कि इन राशि वालों को कई प्रकार से शुभ फल मिलेगा। इन राशि वालों का हर कार्य पूरा होगा। इसके साथ ही इन राशियों की लाइफ में आने वाली अधिकतर समस्याओं का हल इन्हें आज मिल सकता है। आइए जानते हैं कि लकी राशियां कौन सी हैं।

वृषभ राशि

शुक्र और बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए सुख और समृद्धि लाएगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वित्तीय मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। कोई नया निवेश करने का विचार भी बन सकता है। यह दिन आपके लिए शांति और खुशी से भरा रहेगा।

Advertisment

मिथुन राशि

शुक्र और बृहस्पति की युति मिथुन राशि में होने से यह दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। नौकरी या बिजनेस में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। पैसे से जुड़े मामलों में भी फायदा हो सकता है।

कन्या राशि

मंगल का कन्या राशि में होना आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा। इस दिन आप अपने कामों में मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ेंगे। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं या बिजनेस में नए अवसर बन सकते हैं। रिश्तों में भी सकारात्मक माहौल रहेगा।

तुला राशि

शुक्र का मिथुन में होना और शोभन योग का प्रभाव आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी या बिजनेस में नए मौके मिलने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

बृहस्पति का प्रभाव और शोभन योग आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लाएंगे। इस दिन आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा और बिजनेस में नए विचार कामयाब होंगे। आध्यात्मिक या शैक्षिक कार्यों में भी प्रगति होगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ