कप्तानी के लिए इन 5 नए खिलाड़ियों की टीम में एंट्री करा सकती है मुंबई इंडियंस, ट्रेड कराने पर रहेगा फोकस!

Mumbai Indians: IPL 2026 के बाद हार्दिक पांड्या MI छोड़ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अब अलग राह पर जाने का फैसला कर लिया है. MI के पास ट्रेड के जरिए अन्य टीम के बड़े खिलाड़ियों को लाने और नया कप्तान बनाने का विकल्प है.

Shreyas Iyer MI
1 / 6

Mumbai Indians: IPL 2026 के बाद हार्दिक पांड्या के MI छोड़ने की खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक ने मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट को यह जानकारी दे दी है कि वो अब कप्तानी नहीं करेंगे और नई फ्रेंचाइजी की तलाश में हैं. हार्दिक पांड्या के जाने के बाद MI को नए कप्तान की जरूरत है. उनके पास सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के रूप में दो अच्छे विकल्प हैं. हालांकि, वो ट्रेड के जरिए किसी नए खिलाड़ी को इस जिम्मेदारी के लिए ला सकते हैं. MI के पास कुछ शानदार विकल्प मौजूद हैं.

विज्ञापन

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत2 / 6

ऋषभ पंत ने LSG की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. ऐसा लग रहा है कि टीम मैनेजमेंट के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं. पंत को कप्तानी का काफी अनुभव है. इसी वजह से मुंबई इंडियंस उन्हें ट्रेड के जरिए अपनी टीम में लाने और कप्तान बनाने का प्लान बना सकती है

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन3 / 6

ईशान किशन सालों तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और इस टीम के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं. किशन ने SRH के लिए IPL 2026 में शानदार कप्तानी की थी. पैट कमिंस के आने के बाद उनसे जिम्मेदारी छीन ली गई. MI एक युवा कप्तान की ओर जा सकती है और किशन को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल करने की कोशिश कर सकती है.

राशिद खान

राशिद खान4 / 6

राशिद खान का मुंबई इंडियंस से खास रिश्ता है. वो कुछ अन्य क्रिकेट लीग में MI टीम का हिस्सा हैं और कप्तानी करते हुए भी नजर आए हैं. राशिद अभी GT का हिस्सा हैं और टीम के उपकप्तान हैं. MI उन्हें कप्तानी का किरदार ऑफर करके ट्रेड द्वारा टीम में शामिल कर सकती है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर5 / 6

श्रेयस अय्यर PBKS के कप्तान हैं और एक लीडर के तौर पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. IPL 2026 के दूसरे हाफ में PBKS टीम में आपसी मतभेद की खबरें सामने आई थी. अय्यर मुंबई के लोकल बॉय हैं और उनके रोहित शर्मा के साथ रिश्ते काफी अच्छे हैं. मैनेजमेंट इसी वजह से अय्यर को बड़ा ऑफर देकर ट्रेड के जरिए MI में शामिल कर सकती है और कप्तानी सौंप सकती है.

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल6 / 6

श्रेयस अय्यर की तरह ही यशस्वी जायसवाल भी मुंबई के लोकल स्टार हैं. संजू सैमसन के जाने के बाद जायसवाल को RR का अगला कप्तान माना जा रहा था लेकिन यह जिम्मेदारी रियान पराग को सौंप दी गई. MI यशस्वी जायसवाल को भविष्य का कप्तान बनाने का प्रस्ताव देकर ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन