Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क सिटी में मेयर के लिए हुए चुनावों की काफी चर्चा हुई. इस चुनाव के आज नजीते आ गए हैं. 34 साल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नेता जोहरान ममदानी को जीत मिली है. चुनाव से पहले ममदानी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहे हैं. चाहे फिर वह उनके बयान हों या फिर इस्लामोफोबिक हमले हों, ममदानी ने हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर सामने रखी है.
न्यूयॉर्क के मुसलमानों का ममदानी को पूरा समर्थन मिला, लेकिन उनकी जीत इस बात को साबित करती है कि सिटी में रहने वाले दूसरे समुदाय भी ममदानी को पसंद करते हैं. इस चुनाव में उनके क्या मुद्दे रहे और हाल में मुस्लिमों पर दी गई कौन सी स्पीच थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल रही है?
ये भी पढ़ें: कौन हैं जोहरान ममदानी? जो बने न्यूयॉर्क के मेयर, भारत की मशहूर फिल्ममेकर से है खास कनेक्शन
चर्चा में क्यों रहे जोहरान ममदानी?
अमेरिका के अलावा ममदानी की भारत में भी काफी चर्चा रही है, क्योंकि वह भारतीय मूल के हैं. वह फिल्ममेकर मीर ममदानी और मां लेखिका मीरा नायर के बेटे हैं. 34 साल के ममदानी डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नेता हैं, जिनके इस चुनाव में रेंट फ्रीज, अमीरों पर अधिक टैक्स लगाना और फ्री हेल्थ जैसे मुद्दे रहे हैं. इसके अलावा, उन्होंने न्यूयॉर्क में रह रहे मुसलमानों को बराबरी का दर्जा दिलाने पर भी जोरों-शोरों से बात की है.
मुस्लिमों पर दी गई वायरल स्पीच कौन सी?
कुछ दिन पहले ममदानी ने न्यूयॉर्क में रहने वाले मुसलमानों के लिए आवाज उठाई. उन्होंने अपनी स्पीच में कहा कि ‘जो दर्जा यहां के दूसरे नागरिकों को मिलता है, वो ही दर्जा बाहर से आए हुए मुसलमानों को भी मिलना चाहिए.’ ममदानी का कहना था कि ‘भले ही ये लोग बाहर से आए हैं, लेकिन अब तो यहीं के नागरिक हैं. ऐसे में उनको क्यों कहा जाता है कि वो न्यूयॉर्क के नागरिकों के बराबर दर्जा न मांगें, बल्कि उनको जो दिया जा रहा है उसी में खुश रहें.’ ममदानी का कहना है कि यहां के मुसलमान भी दूसरे धर्मों के लोगों के बराबर हैं.’
ये भी पढ़ें: अब न्यूयॉर्क में भारत के खिलाफ होगी साजिश? ममदानी के नए मेयर बनने पर भारत के संबंधों पर क्या पड़ेगा असर?
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
3 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
5 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
5 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
6 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
8 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
10 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
10 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
12 hrs agoLIVE: ज्ञानेश कुमार को SC का नोटिस, अर्जी पर 27 अक्टूबर को सुनवाई
12 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines