Hero of Ukraine: यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में लड़ाकू विमान का एक पायलट लहुलूहान स्थिति में दिख रहा है। उसके चेहरे पर काफी ज्यादा खून है। कहा जा रहा है कि ये फोटो यूक्रेन के लड़ाकू विमान के पायलट का है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोटो के बारे में जानकारी के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने देश के लड़ाकू विमान के पायलट की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने इस पायलट को यूक्रेन का हीरो बताया है।
न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को लड़ाकू पायलट को अपने विमान से बाहर निकलने के बाद अपने खून से सने चेहरे की सेल्फी लेने के लिए ‘यूक्रेन के हीरो’ के रूप में सम्मानित किया।
और पढ़िए – Time Magazine 2022 पर्सन ऑफ द ईयर बने वलोडिमिर जेलेंस्की, ये नाम भी शामिल
लड़ाकू विमान के क्रैश होने से पहले निकला पायलट
यूक्रेनी सशस्त्र बलों में शामिल सैन्य पायलट वडिम वोरोशिलोव ने ईरानी निर्मित शहीद-136 ड्रोन को यूक्रेनी शहर विन्नित्सिया में मार गिराया। इसके बाद खून से सने अपने चेहरे की एक सेल्फी ली और फिर विमान के क्रैश होने से पहले अपने जेट से बाहर निकल गए।
ज़ेलेंस्की ने घोषणा की, “मेजर वादिम ओलेक्सेंड्रोविच वोरोशिलोव को यूक्रेन के हीरो का खिताब दिया जाएगा और ऑर्डर ऑफ द गोल्ड स्टार के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।”
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, “यह उपाधि व्यक्तिगत साहस और यूक्रेन की राज्य संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा में प्रदर्शित वीरता और यूक्रेनी लोगों की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रदान की जाती है।”
कौन हैं मेजर वादिम ओलेक्सेंड्रोविच वोरोशिलोव
मेजर वादिम ओलेक्सेंड्रोविच वोरोशिलोव यूक्रेन के बहादूर सैनिकों में से एक हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के पहले ही उन्होंने फाइटर जेट उड़ाना छोड़ दिया था। रूस के हमले के बाद उन्होंने रूसी सेना के खिलाफ लड़ने का फैसला किया था।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी तस्वीर के साथ वोरोशीलोव ने लिखा कि कोई भी और कुछ भी हमें तोड़ नहीं सकता। बता दें कि फरवरी के आखिरी सप्ताह से रूस का यूक्रेन पर हमला जारी है। रूस यूक्रेनी ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
12 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
16 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
18 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
19 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
21 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines