पाक‍िस्‍तान में भारत के दुश्‍मन की तगड़ी बेइज्‍जती! पश्‍तून लड़की के सवाल पर भड़का जाक‍िर नाइक, Video वायरल

Zakir Naik vs Pashtun Girl: मुंबई में जन्मा इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक एक बार फिर अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में है। उसने इस्लामी समाज में बढ़ रही बच्चों के यौन शोषण जैसी बुराइयों पर सवाल उठाने वाली एक लड़की से जिस तरह व्यवहार हुआ उसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Zakir Naik

भगोड़ा इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक (ANI)

Zakir Naik’s Viral Video On Islam And Paedophilia : भगोड़े इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक के हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने नया और बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में जाकिर नाइक को एक लड़की को फटकार लगाते हुए देखा जा सकता है। इस लड़की ने मुस्लिम समाजों में फैल रहीं बच्चों के यौन शोषण (पीडोफीलिया) जैसी सामाजिक बुराइयों को लेकर सवाल उठाया था।

विज्ञापन

यह वीडियो पाकिस्तान के कराची में हुई एक जनसभा के दौरान का है जिसे जाकिर नाइक संबोधित कर रहा था। इस दौरान खुद को पश्तून बताने वाली इस लड़की ने नाइक से सवाल पूछा कि जिस समाज में मैं रहती हूं वहां लोग बेहद धार्मिक हैं, फिर भी वहां पीडोफीलिया, एडल्टरी और ड्रग एडिक्शन जैसी कई बुराइयां क्यों हैं? उलेमा इन्हें लेकर आवाज क्यों नहीं उठाते? उसने महिलाओं की आजादी पर प्रतिबंधों को लेकर चिंता भी जताई।

विज्ञापन

लड़की के इन तीखे सवालों पर पहले तो जाकिर नाइक ने मजाक करते हुए जवाब दिया कि पुरुषों को महिलाओं से सीखना चाहिए और बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। लेकिन जब लड़की ने अपना पॉइंट ऑफ व्यू समझाने की कोशिश की और दावा किया कि उसके क्षेत्र में पीडोफीलिया नॉर्मल होता जा रहा है, जाकिर नाइक ने उसे बीच में ही टोकने लगा और चुप होने के लिए कहने लगा ताकि वह सवालों का जवाब दे सके।

विज्ञापन

उल्टे लड़की पर लगा दिया आरोप

नाइक ने लड़की से कहा कि जो वह कह रही है उसमें विरोधाभास है। कुरान या किसी अन्य इस्लामी साहित्य में पीडोफीलिया का कहीं कोई जिक्र नहीं है। इतना ही नहीं जाकिर ने लड़की पर इस्लाम को बदनाम करने का आरोप भी लगा दिया। उसने कहा कि एक मुसलमान कभी भी बच्चों के साथ यौन शोषण नहीं कर सकता। नाइक ने लड़की से ये तक कह दिया कि किसी के खिलाफ इल्जाम लगाने से पहले तुम्महें 10 बार सोचना चाहिए।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फूटा आक्रोश

जब लड़की ने अपने सवाल को डिफेंड करने की कोशिश की तो नाइक ने तल्ख लहजे में कह दिया कि वह पूरी तरह से गलत है। नाइक ने लड़की से उसकी बातों के लिए माफी की मांग भी कर डाली। कट्टर इस्लामी धर्मगुरु जाकिर नाइक के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। कई लोग जाकिर नाइक पर लड़की को गुमराह करने और उसकी ओर से उठाई गंभीर चिंताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ