Former YouTube CEO Son Found Dead : वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुसन वोज्सिकी (Susan Wojcicki) के बेटे की मौत की खबर सामने आई है। 19 वर्षीय मारको ट्रोपर का शव बीते दिनों यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में उसकी डॉरमिट्री में पाया गया था। अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि कैंपस की एक डॉरमिट्री में एक छात्र कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है।
मौत का कारण अभी साफ नहीं
मारको की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में भी कुछ खास पता नहीं चल पाया है। वहीं, मारको की दादी एस्थर वोज्सिकी का मानना है कि उसकी मौत के पीछे का कारण ड्रग ओवरडोज हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार एस्थर ने कहा कि उसने एक ड्रग ली थी और हमें नहीं पता कि उसमें क्या था। हम एक बात जरूर जानते हैं कि जो उसने लिया वह ड्रग थी।
शुरू ही किया था दूसरा सेमेस्टर
एस्थर ने एक फेसबुक पोस्ट में मारको को बेहद प्यारा और मैथ का जीनियस बताया था। फिलहाल मारको का परिवार एक टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है जो मौत के कारण की पुष्टि कर सकती है। लेकिन बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आने में 30 दिन तक का समय लग सकता है। बता दें कि मैथमैटिक्स में मेजर कर रहे मारको ट्रोपर ने हाल ही में यूनिवर्सिटी में अपने दूसरे सेमेस्टर की शुरुआत की थी।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान चुनाव में धांधली का बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें: सेना से खदेड़ा गया अफसर बनेगा राष्ट्रपति!
ये भी पढ़ें: पुतिन के धुर विरोधी एलेक्सी नवलनी कौन थे
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
6 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
8 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
9 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
12 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
14 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
14 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
15 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
15 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
17 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines