Yemen Stampede: यमन की राजधानी सना में रमजान के मौके पर जकात बांटने के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 85 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 322 से अधिक घायल हो गए। abc.net.au की रिपोर्ट के अनुसार, जकात लेने के लिए सैकड़ों लोग एक स्कूल में जुटे थे। बताया जा रहा है कि जकात की राशि 5,000 येमेनी रियाल (13 अमरीकी डालर) थी।
यमन की सरकार के मुताबिक, मृतकों और घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। साथ ही जकात वितरण के लिए जिम्मेदार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सोशल मीडिया पर घटना की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, हालांकि तस्वीरों की भयावहता को देखते हुए हम आपको ये दिखा नहीं सकते।
और पढ़िए – विश्व जनसंख्या रिपोर्ट 2023: दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत, चीन के मुकाबले 29 लाख से ज्यादा हमारी जनसंख्या
वीडियो में मदद के लिए चिल्लता रहे लोग
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो में एक बड़े कैंपस में जमीन पर पड़े शवों को दिखाया गया है। कुछ लोग मदद के लिए चिल्ला भी रहे हैं। बता दें कि मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से ईद अल-फितर एक है।
दो प्रत्यक्षदर्शियों (अब्देल-रहमान अहमद और याहिया मोहसेन) के अनुसार, सशस्त्र बलों ने भीड़ नियंत्रण के प्रयास में हवा में गोली चलाई। एक गोली बिजली के तार से टकरा गई जिसके बाद धमाका हुआ। इसके बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई।
और पढ़िए – Nepal President Health: नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के फेफड़े में इंफेक्शन, दिल्ली एम्स में होगा इलाज
क्या होता है जकात?
बता दें कि जकात एक तरह का दान होता है। रमजान के दौरान लगभग हर सक्षम मुस्लिम पूरे साल के दौरान अपनी कुल जमा संपत्ति में से कुछ हिस्सा जकात के तौर पर निकालता है और इसे गरीब लोगों के बीच बांटता है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
8 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
9 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
11 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
13 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
13 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
14 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
16 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
17 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
17 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines