---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

कौन हैं यमन के नए PM अहमद अवद बिन मुबारक, सत्ता परिवर्तन से क्या पड़ेगा भारत से रिश्तों पर असर

Yemen new PM Ahmed Awad Bin Mubarak: अहमद अवद बिन मुबारक के यमन में नए पीएम बनने से भारत के साथ यमन के रिश्तों में सुधार आएगा। बिन मुबारक साउदी अरब के करीबी हैं।

---विज्ञापन---

Yemen new PM Ahmed Awad Bin Mubarak: यमन में एक दशक से चल रहे गृह युद्ध के बीच यहां सत्ता परिवर्तन हुआ है। देश की राष्ट्रपति परिषद ने विदेश मंत्री अहमद अवद बिन मुबारक को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। जबकि पीएम माईन अब्दुल मलिक सईद को बर्खास्त कर दिया गया है। राष्ट्रपति परिषद द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब वह राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष के सलाहकार के रूप में देश की सेवा करेंगे।

---विज्ञापन---

अहमद अवद बिन मुबारक को माना जाता है साउदी अरब का करीबी 

फिलहाल राष्ट्रपति परिषद ने इस पूरे उलटफेर के कारणों के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। वहीं, यमन में नए प्रधानमंत्री बनते ही यहां सत्ता समीकरण और गृह युद्ध के नए मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, अब तक विदेश मंत्री रहे अहमद अवद बिन मुबारक को साउदी अरब का करीबी माना जाता है। यहां बता दें कि हाल ही में यमन में चल रहे टकराव में शामिल हूती और सऊदी अरब के बीच बातचीत हुई है। जिससे शांति के कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं। अब यह सत्ता परिवर्तन, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि राष्ट्रपति परिषद का यह कदम युद्ध खत्म करने की और एक ठोस दांव साबित हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पैसों के ल‍िए इतना ग‍िर गया पाक‍िस्‍तान! बेजुबानों का कत्‍ल करवा कमा रहा Dollars

भारत से सुधरेंगे रिश्ते, 1962 से है दोस्ती

अहमद अवद बिन मुबारक के यमन में नए पीएम बनने से भारत के साथ यमन के रिश्तों में सुधार आएगा। बिन मुबारक साउदी अरब के करीबी हैं और भारत के साउदी अरब और यमन दोनों से रिश्ते पहले से मजबूत रहे हैं। दरअसल, यमन और इंडिया दोनों देश के जनप्रतिनिधि प्रोग्रेसिव सोच रखते हैं। विदेश मंत्री रहते हुए कई बार ऐसा मौका आया है जब अहमद अवद बिन मुबारक ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का समर्थन किया है। वहीं, यहां इतिहास से यह जानना भी जरूरी है कि भारत ने यमन को ब्रिटिश शासन से आजादी पाने में मदद की थी। इतना ही नहीं साल 1962 में यमन में जब यमन अरब रिपब्लिक पार्टी बनी और फिर साल 1967 में यहां यमन लोकतांत्रिक गणराज्य का गठन हुआ तो इंडिया ही इन्हें मान्यता देने वाला पहले देशों में से एक था।

---विज्ञापन---

10 साल से यमन में गृह युद्ध

जानकारी के अनुसार यमन में साल 2014 से गृह युद्ध चल रहा है। वर्तमान में अमेरिका के नेतृत्व में यहां मिलिट्री एलाइंस हूती विद्रोहियों को निशाना बना रहा है। बता दें कि हूतियों को ईरान का समर्थन है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक यमन में गृह युद्ध के चलते कुल करीब 1.50 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि मरने वाले इन लोगों में लड़ाके और आम लोग दोनों शामिल हैं। इन दिनों यमन की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। सरकार साउदी अरब, भारत समेत अन्य देशों की मदद से इसे किसी तरह सुधारने में जुटी है।

ये भी पढ़ें: पाक‍िस्‍तान ने चुनाव के ल‍िए काट डाले 54000 ‘पेड़’, डेढ़ गुना ज्यादा बढ़े प्रत्याशी

First published on: Feb 06, 2024 08:24 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola