World Latest News: यूएस के कैलिफोर्निया में रहने वाले पति-पत्नी ने अपनी प्यारी बिल्ली वापस मिलने के बाद खुशी जाहिर की है। नवविवाहित जोड़ा येलोस्टोन नेशनल पार्क में कैंपिंग करने गया था। साथ में पालतू बिल्ली भी थी। लेकिन बिल्ली कहीं गुम हो गई। उन लोगों ने जंगल में काफी तलाश की। लेकिन बिल्ली का कहीं सुराग नहीं लगा। 2 महीने तक उन लोगों ने अपनी बिल्ली से दूर होने का गम सहा। आखिर दो महीने बाद बिल्ली अपने मालिकों से मिलने के लिए 800 मील (1287.48KM) की यात्रा करती है। जिसके बाद बेनी और सुजैन एंगुआनो को अपनी प्यारी बिल्ली रेन ब्यू के बारे में पता लगा। जिसे वे अब घर ले आए हैं।
कई राज्यों में फैला है नेशनल पार्क
बेनी और सुजैन एंगुआनो ने बताया कि उन लोगों को चिंता थी कि रेन ब्यू के साथ क्या हुआ है? वह किस हाल में है? खाना खाया या नहीं, तमाम सवाल उन लोगों के जेहन में उठ रहे थे। येलोस्टोन नेशनल पार्क कई अमेरिकी राज्यों में फैला है। जहां जानवर की तलाश करना आसान नहीं थी। गर्मियां खत्म होने के साथ ही उन लोगों की तलाश भी खत्म हो गई। बेनी और सुजैन को एक पशु कल्याण समूह से मैसेज मिला कि उनकी बिल्ली रेन ब्यू येलोस्टोन से लगभग 800 मील (1287 किमी) दूर रोजविले में मिली है। जो कैलिफोर्निया स्टेट का ही हिस्सा है। यह जोड़ा जब कैंपिंग करने गया था तो उनकी बिल्ली किसी चीज से चौंककर भाग गई थी।
यह भी पढ़ें:क्या होती है ‘Butterfly Skin’ की बीमारी? बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा, जानें लक्षण और बचाव
पति-पत्नी ने अपनी बिल्ली की काफी तलाश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। हर दिन उसे ढूंढा, उसके खाने की पसंदीदा चीजें रखी। उन लोगों को यकीन था कि एक दिन वह लौटेगी जरूर। बेनी और सुजैन ने बताया कि थक हारकर वे लोग पार्क से लौट आए। अगस्त में बिल्ली के ऊपर लगी माइक्रोचिप काम आई। दंपती को पालतू जानवरों की निगरानी करने वाली संस्था पेट वॉच से मैसेज मिला कि उनकी बिल्ली मिल गई है। रोजविले में उसे सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स की स्थानीय शाखा में रखा गया है।
चार दिन पहले मान चुके थे मृत
एक महिला ने बिल्ली को सड़क पर अकेला पाया था। जो उसे स्थानीय शाखा के पास लेकर आई। सुजैन और बेनी ने बताया कि बिल्ली मिलने के चार दिन पहले वे लोग उसे मृत मान चुके थे। क्योंकि काफी तलाश के बाद उनको लगने लगा था कि अब वह नहीं लौटेगी। बिल्ली येलोस्टोन से रोजविले तक कैसे पहुंची? अभी यह रहस्य बरकरार है। दंपती ने पशु प्रेमियों से गुहार लगाई है कि वे अपने जानवरों को खोने से बचने के लिए ट्रैकर लगवाएं। एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल यूएस में 10 मिलियन (1 करोड़) कुत्ते और बिल्लियां खो जाते हैं। 50 में से 1 ही बिल्ली मालिक के पास लौटती है। लेकिन माइक्रोचिप की मदद से हर 5 में से 2 बिल्लियों के परिवार के पास लौटने के चांस होते हैं।
ये भी पढ़ें: Fatty Liver: हर तीसरा व्यक्ति है फैटी लिवर की समस्या से परेशान! जानें कारण और राहत पाने के 5 घरेलू उपचार
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
1 hr agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
3 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
7 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
8 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
11 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
11 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
15 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
15 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
16 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines