हमास का चीफ लीडर Yahya Sinwar कौन? जो 7 अक्टूबर के नरसंहार का असली दोषी

Yahya Sinwar: गाजा में एक इजराइली ऑपरेशन में हमास चीफ याह्या सिनवार मारा गया। खान यूनिस के कसाई के नाम से मशहूर सिनवार ने 7 अक्टूबर को इजराइल में नरसंहार की साजिश रची थी। इससे पहले वह 22 साल तक इजराइली जेलों में रहा है।

Yahya Sinwar

Yahya Sinwar

विज्ञापन

Yahya Sinwar: 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला हुआ, जिसमें करीब 1200 लोगों ने अपनी जान खो दी थी। इस हमले का मास्टरमाइंड याह्या सिनवार था। इजराइल तभी से सिनवार को खत्म करने की तमाम कोशिशें कर रहा था। गुरुवार को इजराइली सेना ने गाजा में एक ऑपरेशन किया,  जिसमें हमास चीफ याह्या सिनवार को मार गिराया है। इजराइली सेना के हमले में मरने वालों में सिनवार के अलावा दो और आतंकी थे। इस बात की पुष्टि इजराइल की सेना IDF ने की है। आखिर कौन था याह्या सिनवार? इससे पहले इजराइली जेलों में क्यों रहा? पढ़िए सबकुछ।

IDF ने की मौत की पुष्टि

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, सिनवार को आखिरी बार 10 अक्टूबर के एक वीडियो में देखा गया था। जिसमें वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक छोटी सी सुरंग में जाते हुए दिखा था। इजराइल ने एक्स पर सिनवार की मौत की जानकारी देते हुए लिखा 7 अक्टूबर को भयानक नरसंहार किया गया, जिसमें 1200 से ज्यादा इजराइली पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की मौत हुई। अब न्याय मिल गया है। इजराइलियों को नुकसान पहुंचाने वाले हर एक आतंकवादी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

विज्ञापन

कौन था याह्या सिनवार?

याह्या सिनवार का जन्म 1962 में गाजा शरणार्थी शिविर में हुआ था और वह शुरुआती दिनों से ही हमास के साथ शामिल था। इस दौरान उसको समूह की सुरक्षा शाखा का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिली थी। इजराइल के साथ जंग के दौरान ईरान में एक धमाके में पिछले नेता इस्माइल हानियेह के मारे जाने के बाद उन्होंने हमास के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। 1980 के दशक के अंत में इजराइल ने सिनवार को गिरफ्तार किया। जहां पर उसने 12 लोगों की हत्या करने की बात कबूल की थी। इसके बाद ही सिनवार को खान यूनिस का कसाई कहा जाने लगा। सिनवार को दो इजराइली सैनिकों की हत्या समेत कई अपराधों के लिए सजा भी सुनाई गई थी।

विज्ञापन

ब्रेन कैंसर से जीती जंग

सिनवार को ब्रेन कैंसर हुआ था, लेकिन 2008 में इजराइली डॉक्टरों के इलाज के बाद उसको बचा लिया गया था। 2011 में हमास ने इजरायली सैनिक को पकड़ लिया था जिसके बदले में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सिनवार को रिहा कर दिया। माना जाता है कि 2016 में हमास के एक टॉप कमांडर महमूद इश्तवी की हत्या के पीछे याह्या सिनवार का हाथ था। आपको बता दें कि हमास का ये प्रमुख इजराइली सेना से बचने के लिए कुछ दिनों तक महिला के वेश में छिपकर रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ