'न्याय मिल गया...', मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार, इजराइल को किस्मत से मिली कामयाबी

Hamas Chief Yahya Sinwar Killed: हमास चीफ याह्या सिनवार को इजराइली सेना ने गाजा में ढेर कर दिया। इजराइल की सेना ने इसकी पुष्टि की है।

Yahya Sinwar Death

Yahya Sinwar Death

विज्ञापन

Hamas Chief Yahya Sinwar Killed: हमास चीफ याह्या सिनवार को इजराइली सेना ने ढेर कर दिया है। उसे गुरुवार को इजराइली सेना ने गाजा में हुए एक ऑपरेशन के दौरान मार गिराया। इजराइली सेना के हमले में सिनवार समेत तीन आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। इजराइल की सेना IDF ने इसकी पुष्टि की है।

7 अक्टूबर के नरसंहार का मास्टरमाइंड 

इजराइल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- एक साल पहले सुकोट की छुट्टियों पर याह्या सिनवार ने 7 अक्टूबर को भयानक नरसंहार की साजिश रची थी। जिसमें 1,200 से अधिक इजरायली पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को मार डाला गया था। अब न्याय मिल गया है। इजराइलियों को नुकसान पहुंचाने वाले हर एक आतंकवादी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि इजराइल को ये कामयाबी किस्मत से मिली। इजराइली सेना को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि जिस बिल्डिंग में IDF ने हमला किया है, उसमें याह्या सिनवार भी है।

विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल हर्जई हालेवी का बयान आया सामने 

जहां याह्या सिनवार मारा गया वहां आईडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जई हालेवी ने कहा कि आईडीएफ को पहले से इस बारे में कोई खुफिया जानकारी नहीं थी कि हमास नेता वहां मौजूद है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी कमान और गाजा डिवीजन का गाजा में क्षेत्र पर कब्जा बनाए रखने और सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्णय सही साबित हुआ।

विज्ञापन

कई फोटोज वायरल 

इजराइल के हमले की कुछ फोटोज वायरल हुए हैं। जिसमें सिनवार के शव को देखा जा सकता है। इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्वीर के ऑफिस ने टाइम्स ऑफ इजराइल से कहा कि सिनवार की हत्या के मद्देनजर देशभर में पुलिस बलों को सुदृढ़ करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने कहा- सरेंडर करें लड़ाके 

इस हमले के बाद रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने हमास लड़ाकों से बंधकों को रिहा करने और आत्मसमर्पण करने की अपील की है। उन्होंने कहा- सिनवार की मौत भागते समय हुई। वह एक कमांडर के रूप में नहीं मरा, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में मारा गया, जो सिर्फ और सिर्फ अपने बारे में सोचता था। यह हमारे सभी दुश्मनों के लिए एक साफ संदेश है कि आईडीएफ उन सभी तक पहुंचेगी, जो इजराइल के नागरिकों या हमारे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ