Amazon Faces Toughest Legal Battle in Its 30 Year History: अमेजन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी को अपने 30 साल के इतिहास में सबसे कठिन कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका में अमेजन पर संघीय व्यापार आयोग (Federal Trade Commission) और 17 स्टेट अटॉर्नी जनरल की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
आरोप है कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर और उसके बाहर कीमतें बढ़ाने, विक्रेताओं से ज्यादा शुल्क लेने और प्रतिस्पर्धा को दबाने के लिए बाजार में अपनी स्थिति का दुरुपयोग करती है। न्यूज साइट टीओआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मुकदमे अमेजन के गृह राज्य वाशिंगटन में संघीय अदालत में दायर किए गए हैं। कहा जाता है कि यह कंपनी के व्यवसायों की वर्षों की लंबी जांच का परिणाम है।
मुकदमों में क्या है दावा?
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अमेजन कानूनों का उल्लंघन करते हुए प्रतिस्पर्धियों को बढ़ने और नए प्रतिस्पर्धियों को उभरने से रोकता है। कीमत, प्रोडेक्ट का सलेक्शन, गुणवत्ता पर प्रतिस्पर्धा को रोकना, प्रतिद्वंद्वियों के खरीदारों और विक्रेताओं को आकर्षित करने से रोकने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेजन की दूरगामी योजनाएं हर साल खुदरा बिक्री में सैकड़ों अरब डॉलर का प्रभाव डालती हैं। बड़े और छोटे कारोबारों द्वारा बेचे जाने वाले हजारों उत्पादों को प्रभावित करती हैं, जिससे 100 मिलियन से ज्यादा खरीदार प्रभावित होते हैं।
यह भी पढ़ेंः उम्र को 28 साल कम करने जुटा 46 साल का शख्स, रोजाना खाता है 111 गोलियां, खर्च कर चुका है 4 मिलियन डॉलर
Amazon पर लगे हैं ये आरोप
एफटीसी की अध्यक्ष लीना एम खान ने बताया कि हमारी शिकायत बताती है कि कैसे अमेजन ने अपने एकाधिकार को गैरकानूनी रूप से बनाए रखने के लिए दंडात्मक रणनीति का इस्तेमाल किया है। शिकायत में ये भी कहा गया है कि कैसे अमेजन अब खुद को समृद्ध करने के लिए अपनी एकाधिकार शक्ति का उपयोग कर रहा है। साथ ही कीमतें बढ़ा रहा है और उन लाखों अमेरिकी परिवारों के लिए सेवा को खराब कर रहा है जो इसके प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करते हैं।
एफटीसी के प्रतिस्पर्धा ब्यूरो के उप निदेशक जॉन न्यूमैन ने कहा कि हम यह मामला इसलिए ला रहे हैं क्योंकि अमेजन के अवैध आचरण ने ऑनलाइन अर्थव्यवस्था के एक बड़े हिस्से में प्रतिस्पर्धा को रोक दिया है। अमेजन एक एकाधिकारवादी कंपनी है जो अमेरिकी खरीदारों पर कीमतें बढ़ाने और सैकड़ों हजारों ऑनलाइन विक्रेताओं से अत्यधिक शुल्क वसूलने के लिए अपनी शक्तियों का उपयोग कर रही है।
यह भी पढ़ेंः ब्रिटिश एयरवेज में पायलट की करतूत; पहले टॉपलेस महिला से कोकीन छीनी, फिर विमान को वापस ले जाने की कोशिश की
अमेरिका के इन राज्यों में हुए मुकदमे
एफटीसी के साथ मुकदमा दायर करने वाले अमेरिकी राज्यों में कनेक्टिकट, डेलावेयर, मेन, मैरीलैंड, मैसाचुसेट्स, मिशिगन, मिनेसोटा, न्यू जर्सी, न्यू हैम्पशायर, न्यू मैक्सिको, नेवादा, न्यूयॉर्क, ओक्लाहोमा, ओरेगन, पेंसिल्वेनिया, रोड आइलैंड और विस्कॉन्सिन शामिल हैं। कैलिफोर्निया में मुकदमे के अलावा कोलंबिया जिले ने भी तीसरे पक्ष के विक्रेताओं के साथ व्यवहार को लेकर अमेजन पर मुकदमा दायर किया है। उस मुकदमे को पिछले साल की शुरुआत में एक संघीय न्यायाधीश ने खारिज कर दिया था और वर्तमान में अपील के अधीन है।
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
3 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
10 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
12 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
16 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
16 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
18 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines