---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

उम्र को 28 साल कम करने जुटा 46 साल का शख्स, रोजाना खाता है 111 गोलियां, खर्च कर चुका है 4 मिलियन डॉलर

Millionaire Businessman Trying to Reduce His Age: एक शख्स अपनी उम्र को 28 साल कम करने के अभियान में लगा हुआ है। उसका मानना है कि अगर वो ये काम कर पाया तो पूरी मानव प्रजाति के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण क्रांति होगी। इसके लिए शख्स रोजाना 111 गोलियां खाता है और एक खास किस्म […]

---विज्ञापन---

Millionaire Businessman Trying to Reduce His Age: एक शख्स अपनी उम्र को 28 साल कम करने के अभियान में लगा हुआ है। उसका मानना है कि अगर वो ये काम कर पाया तो पूरी मानव प्रजाति के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण क्रांति होगी। इसके लिए शख्स रोजाना 111 गोलियां खाता है और एक खास किस्म को टोपी को पहनने के अलावा कुछ और भी करता है। डॉक्टरों की एक टीम उसके शरीर में हो रहे बदलावों की लगातार निगरानी भी कर रही है।

मौत से बचने का मिशन

न्यूज साइट टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया के वेनिस में रहने वाले 46 वर्षीय करोड़पति आईटी कारोबारी ब्रायन जॉनसन अपने उम्र को 28 साल कम करने में लगे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि जॉनसन की ये ‘ब्लूप्रिंट’ यात्रा आज से तीन साल पहले शुरू हुई थी, जब वह मृत्यु से बचने के लिए इस मिशन पर निकले। इस काम में रोजाना 111 गोलिया लेना, सिर पर लाल रोशनी छोड़ने वाली विशेष टोपी पहनना, एक शॉर्ट जेट पैक के साथ रात के समय इरेक्शन की निगरानी करना और यहां तक कि मल के नमूने एकत्र करना शामिल है।

---विज्ञापन---

4 मिलियन डॉलर से ज्यादा का किया निवेश

जॉनसन ने इस ब्लूप्रिंट में 4 मिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया। इस प्रणाली से उनके शरीर के बारे में हर डेटा डॉक्टरों की एक टीम के पास जाता है। ताकि उनकी ‘जैविक आयु’ को कम करने के लिए डिजाइन की गई एक सख्त स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित किया जा सके।

यह भी पढ़ेंः बढ़ती उम्र को कर लिया काबू! 39 की उम्र में दिखते हैं 26 के, जानें शख्स ने कैसे 13 साल कम की ‘बायोलॉजिकल ऐज’

---विज्ञापन---

मन के खिलाफ लड़ाई

अपने शरीर के प्रबंधन को आउटसोर्स करना जॉनसन की उस रणनीति को हराने का प्लान है, जिसे वह ‘दुष्ट दिमाग’ कहते हैं। उनका कहना है कि ये हमारे शरीर का वो हिस्सा (दिमाग) है जो भोजन चाहता है, चाहे वह देर रात का नाश्ता हो, आधी रात के बाद की गतिविधियां हों, या फिर दोस्तों के साथ बीयर पीने का आनंद लेना हो।

जॉनसन के अनुसार, उनके डॉक्टरों की टीम द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि ब्लूप्रिंट ने पहले ही उनके शरीर को फिर से जीवंत कर दिया है, जिससे 30 वर्षीय व्यक्ति की हड्डियां और 37 वर्षीय व्यक्ति का दिल मैच कर रहा है। उनका मानना है कि यह सफलता मानव होने के अर्थ को फिर से परिभाषित कर रही है। वह अपने संतुलित और सख्त डाइट के साथ व्यायाम से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

अनोखी है दिनचर्या

ब्रायन जॉनसन की दिनचर्या अनोखी है। वह सुबह 4:30 बजे उठते है। 11 बजे से पहले अपना सारा भोजन खा लेते है। रात 8:30 बजे अकेले बिस्तर पर चले जाते हैं। इस बीच वह 100 से ज्यादा गोलियां खाते हैं। अपने शरीर को एलईडी रोशनी से नहलाते हैं। अपने पेल्विक फ्लोर को मजबूत करने के लिए एक उच्च तीव्रता वाले विद्युत चुम्बकीय उपकरण का उपयोग करते हैं।

जॉनसन स्वीकार करते हैं कि कई लोगों को उनकी जीवनशैली अजीब लगती है। वे ब्लूप्रिंट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अड़े हुए हैं। उनका मानना है कि उनकी यात्रा मानव अस्तित्व को बढ़ाने और दीर्घायु की हमारी समझ को बढ़ाने की दिशा में एक मार्ग है।

---विज्ञापन---

दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

---विज्ञापन---
First published on: Sep 27, 2023 07:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola