World’s Top-10 Billionaires: रिलांयस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश देश के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अडानी ग्रुप के गौतम अडानी को पछाड़ पहली रैंक हासिल की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे दुनिया के 12वें सबसे अमीर बिजनेसमैन में भी हैं।
फोर्ब्स के टॉप अमीरों की लिस्ट में जहां टॉप-10 में 9 अरबपति अमेरिका से हैं, वहीं 12वें नंबर पर मुकेश अंबानी हैं। ब्लूमबर्ग के बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में काफी इजाफा हुआ है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 123 मिलियन डॉलर बढ़ गई है। इनकी कुल संपत्ति 409 मिलियन डॉलर है। वह एशिया के 12वें सबसे अमीर हैं तो जानिए टॉप-10 में किस-किस का नाम हैं…
यह भी पढ़ें: दुनिया में सबसे बड़े होठों का महिला ने बनाया रिकॉर्ड, नए रिकॉर्ड के लिए बढ़वा रही शरीर का एक और अंग
1. एलन मस्क
इलेक्ट्रिक कार टेस्ला के CEO और सोशल नेटवर्किंग साइट X के मालिक अमेरिका के टेक्सास में रहने वाले एलन मस्क दुनिया के पहले अमीर है। इनकी 6 कंपनियों में रॉकेट प्रोड्यूसर स्पेसएक्स और टनलिंग स्टार्टअप बोरिंग शामिल हैं। फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक, मस्क की टोटल नेटवर्थ 262.1 बिलियन डॉलर है।
2. बर्नार्ड अर्नाल्ट
दुनिया के दूसरे नंबर के रईस में शामिल बर्नार्ड अर्नाल्ट फ्रांस से हैं और 179 बिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।
3. जेफ बेजोस
ई-कॉमर्स की दुनिया में सबसे मशहूर ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के तीसरे अमीर हैं। इनके पास 152.3 बिलियन डॉलर प्रॉपर्टी है। वे अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में रहते हैं।
यह भी पढ़ें: 20 साल से व्हील चेयर पर बैठकर चला रहा ‘हमास’, जानें कौन है कमांडर मोहम्मद डायफ?
4. लैरी एलिसन
ऑरेकल के मालिक लैरी एलिसन अमेरिका के कैलिफोर्निया से हैं। लैरी इस समय 140.1 बिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।
5. वॉरेन बफे
वॉरेन बफे बार्कशायर हाथवे के मालिक हैं। वे अमेरिका के नेबरास्का के रहने वाले हैं। इनके पास 116.4 बिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी है।
6. लैरी पेज
लैरी पेज गूगल से जुड़े हैं। वे अमेरिका के कैलिफोर्निया से हैं। इनकी प्रॉपर्टी 115.9 बिलियन डॉलर है।
7. मार्क जुकरबर्ग
फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग अमेरिका के कैलिफोर्निया से हैं। इनकी कुल नेटवर्थ 114.1 बिलियन डॉलर है।
यह भी पढ़ें: एक साल में 300 पुरुषों और महिलाओं के साथ रिलेशन बना चुकी ये ऑस्ट्रेलियाई लड़की, बॉस को पता चला तो गंवानी पड़ी नौकरी
8. सर्ग्रेई ब्रिन
सर्गी ब्रिन अमेरिका के कैलिफोर्निया से हैं। इनके पास 111.2 बिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी है।
9. बिल गेटस
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स अमेरिका के वॉशिंगटन से हैं। वे 109.8 बिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।
10. स्टीव बाल्मर
स्टीव बाल्मर अमेरिका के कैलिफोर्निया से हैं। इनकी टोटल नेटवर्थ 100.1 बिलियन डॉलर है।
(डाटा फोर्ब्स की ऑफिशियल साइट से लिया गया है)
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
11 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
12 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
13 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
16 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
18 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
18 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
19 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
20 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
21 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines