Elon Musk World’s richest Man may be murdered: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क की हत्या हो सकती है। इस बात की आशंका उनके 77 वर्षीय सेवानिवृत्त इलेक्ट्रोमैकेनिकल इंजीनियर एरोल मस्क ने जताई है। द सन के अनुसार, एलन मस्क के पिता को डर है कि अमेरिकी सरकार के खिलाफ जाने पर उनके बेटे की हत्या की जा सकती है। उन्हें अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है।
दरअसल, 52 साल के एलन मस्क इस समय तमाम कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं। एलन मस्क भी पहले मजाकिया लहजे में कह चुके हैं कि वे रहस्यमय परिस्थितियों में मर सकते हैं। एरोल ने कहा कि जिस तरह कानूनी मामले बढ़ते और प्रेस की निगेटिव रिपोर्ट्स के हमले बढ़ गए हैं, उससे चिंता बढ़ गई है।
कई मामलों की चल रही जांच
एरोल मस्क से पूछा गया कि क्या उन्हें डर है कि छद्म सरकार एलन की हत्या करने की कोशिश करेगी? जवाब उन्होंने हां कहा। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी अभियोजक टेस्ला द्वारा टेक्सास में मस्क की हवेली बनाने के लिए कंपनी के फंड के कथित उपयोग की भी जांच कर रहे हैं। जुलाई में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जांच की बात कही थी। इसके बाद कानूनी कदम उठाए गए कि सऊदी अरब समूह की मदद से एक्स, पूर्व में ट्विटर को खरीदने के लिए मस्क की जांच की जा सकती है।
यह पूछे जाने पर कि क्या मस्क राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं? राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा था कि एलन मस्क का अन्य देशों के साथ सहयोग और तकनीकी संबंध देखने योग्य हैं। वह कुछ भी अनुचित कर रहा है या नहीं, मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगा। मैं सुझाव दे रहा हूं कि वे देखने लायक हैं और मैं बस इतना ही कहूंगा। जांच के बहुत सारे तरीके हैं।
Elon Musk Father Errol Musk
एक्स को किया था रीब्रांड
पिछले साल नवंबर में ट्विटर पर कब्जा करने के बाद से मस्क ने आलोचकों को नाराज कर दिया है। उन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नफरत फैलाने वाले भाषण और दुष्प्रचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। एलन ने हाल ही में ट्वीटर को एक्स के रूप में रीब्रांड किया था। उनके समर्थकों का कहना है कि उन्होंने सरकारी एजेंसियों के दबाव में मंच पर बड़े पैमाने पर सेंसरशिप के आरोपों के बाद भड़काऊ भाषणों को आजादी दी है।
एलन ने भी जताई थी हत्या की आशंका
एलन ने यूक्रेन को अपनी स्टारलिंक स्पेस इंटरनेट सेवा दी है। पूर्व रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के बॉस दिमित्री रोगोजिन ने पिछले साल मई में मस्क को परोक्ष रूप से धमकी दी थी। इसके बाद एलन ने मजाक में कहा कि उनकी हत्या की जा सकती है। इसके बाद मस्क अधिक गंभीर दिखे जब उन्होंने दिसंबर में कहा कि निश्चित रूप से कुछ जोखिम है कि उन्हें मार दिया जा सकता है।
उन्होंने ट्विटर स्पेस पर एक ऑडियो चैट में कहा कि सच कहूं तो, मेरे साथ कुछ बुरा होने या यहां तक कि सचमुच गोली मारे जाने का जोखिम काफी महत्वपूर्ण है। यदि आप चाहें तो किसी को मारना इतना कठिन नहीं है, इसलिए उम्मीद है कि वे ऐसा नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें: एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अब X से कर सकेंगे ऑडियो और वीडियो कॉल, जानें कैसे
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
6 mins agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 hr ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 hr agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
2 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
3 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
5 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
5 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
5 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
13 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines