कहीं कैक्टस काटने पर जेल तो कहीं आलू पर लिमिट... जानिए दुनिया भर के 5 अजीब कानून

5 Strange Laws: ये तो आपको पता ही होगा कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग कानून होते हैं। लेकिन, कई बार ये कानून इतने अजीब हो जाते हैं कि सुन कर तो इन पर विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है। कहीं आलू स्टोर करने पर सीमा तय की गई है तो कहीं कैक्टस काटना बेहद गंभीर अपराध माना जाता है। इस रिपोर्ट में जानिए ऐसे ही 5 कानूनों के बारे में और ये कहां लागू हैं…

Strange Laws Around The World
विज्ञापन

Strangest Laws from Around the World : कानूनों को लेकर उम्मीद की जाती है कि वह पारदर्शी हों, ब्लैक एंड व्हाइट हों ताकि स्थिति स्पष्ट रहे। लेकिन कई बार कानून ब्लैक एंड व्हाइट होने के बजाय इंद्रधनुष की तरह हो जाते हैं। दुनिया के कई देशों में कुछ कानून तो इतने अजीब हैं कि सुन कर ही आपको हैरत होने लेगी। इस रिपोर्ट में जानिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लागू 10 ऐसे ही अजीबो-गरीब कानूनों के बारे में।

कैक्टस काटने पर होगी जेल!

अमेरिका के राज्य एरिजोना में कैक्टस को बहुत गंभीरता से लिया जाता है। गंभीरता का स्तर यह है कि अगर किसी को कैक्टस काटते हुए पकड़ा जाता है तो उसे 25 साल तक की जेल हो सकती है। कैक्टस को लेकर इतरा गंभीर रुख इसलिए क्यों कि ये पौधे यहां के रेगिस्तानी इकोसिस्टम के लिए बहुत अहम हैं। इसके साथ ही कैक्टस को एरिजोना के अनोखे लैंडस्केप और विरासत का प्रतीक भी माना जाता है।

Advertisment

यहां मतदान करना अनिवार्य!

इजिप्ट यानी मिस्र में मतदान करना केवल नागरिकों का कर्तव्य ही नहीं बल्कि अनिवार्य भी है। यहां हर पात्र नागरिक के लिए चुनावों में मतदान करना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि इजिप्ट लोकतंत्र को बहुत गंभीरता से लेता है और अपने नागरिकों से भी ऐसा ही करने की उम्मीद करता है। मतदान प्रक्रिया में हिस्सा न लेने पर यहां नागरिकों पर 50 पाउंड (लगभग 52 हजार रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

कुत्तों को काट सकती है पुलिस!

आपने ये तो कई बार सुना होगा कि किसी कुत्ते ने किसी व्यक्ति को काट लिया। लेकिन, क्या आपने कभी ये सुना है कि इंसान ने कुत्ते को काट लिया हो, वह भी कानूनी रूप से। अमेरिका के ओहायो में ऐसा नियम है जो आपके दिमाग को हिला देगा। यहां की पुलिस को अनुमति है कि कुछ परिस्थितियों में वह आक्रामक कुत्तों को काबू करने के लिए अपने दातों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यानी वह कुत्तों को काट भी सकते हैं।

आलू स्टोर करने पर है लिमिट!

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में आलू को एक लिमिट से ज्यादा स्टोर नहीं कर सकते। यह लिमिट 50 किलो है। इस कानून का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आलू के बाजार में मोनोपॉली न आने पाए और सबको उनके हिस्से का आलू मिल सके। अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर 2000 डॉलर (1.67 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया जाता है। दोबारा पकड़े जाने पर ये राशि 5000 डॉलर (4.17 लाख रुपये) कर दी जाती है।

विज्ञापन

पुनर्जन्म के लिए भी अनुमति!

चीन में सबकुछ नियंत्रित करने वाली सरकार पुनर्जन्म को भी कंट्रोल करती है। वहां यह कोई दार्शनिक या धार्मिक कंसेप्ट नहीं है। यहां लोगों को दूसरे जन्म के बारे में विचार करने के लिए भी ऑफिशियल परमिशन की जरूरत होती है। यह नियम मुख्य रूप से तिब्बती बौद्ध धर्म के अनुयायियों और भिक्षुओं पर लागू होता है। इसके जरिए चीन अगले दलाई लामा के चयन की प्रक्रिया पर निशाना बनाने की कोशिश करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ