हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज

Most Famous Pirates In History: हॉलीवुड की ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ फिल्म सीरीज आपने जरूर देखी होगी। इसे देखकर आपके मन में भी समुद्री लुटेरों को लेकर जानने की ख्वाहिश ने जन्म लिया होगा। लेकिन असल दुनिया में समुद्री लुटेरे इस फैंटेसी फिल्म में दिखाए गए पाइरेट्स से कहीं अलग थे। इस रिपोर्ट में जानिए दुनिया के इतिहास में 5 सबसे प्रसिद्ध और खतरनाक समुद्री लुटेरों के बारे में।

विज्ञापन
Representative Image (Pixabay)

Most Famous Pirates Ever : 16वीं से 19वीं शताब्दी के बीच समुद्री लुटेरों ने सातो समुद्रों पर राज किया और बड़ी मात्रा में संपत्ति जुटाई। समुद्र की लहरों को अपने डर से रोक देने वाले कई समुद्री लुटेरों का नाम आज भी प्रसिद्ध है। लेकिन, आज के समुद्री लुटेरों की तुलना में तब के लुटेरे काफी अलग थे। दुनिया के सबसे ज्यादा खतरनाक और प्रसिद्ध समुद्री लुटेरों में से अधिकांश ने निजी जहाजों पर काम की शुरुआत की थी।

इस तरह के जहाजों को समुद्र में दुश्मनों पर हमला करने की अनुमति थी। लेकिन बाद में ऐसे जहाजों पर काम करने वाले कुछ लोगों ने सोना और पैसे के लालच में अपने ही देश के जहाजों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इनमें से कुछ लुटेरे तो इतने सफल हुए कि उनका नाम पूरी दुनिया में फैल गया था। जानिए अपने खौफनाक इरादों और आतंक से समुद्र की लहरों को भी काबू करने वाले 5 सबसे प्रसिद्ध समुद्री लुटेरों के बारे में।

1. Blackbeard

ब्लैकबर्ड को इतिहास का सबसे प्रसिद्ध समुद्री लुटेरा कहना गलत नहीं होगा। इस पाइरेट का जीवन रहस्य में डूबा हुआ है। साल 1724 में प्रकाशित हुई किताब अ जनरल हिस्ट्री ऑफ पाइरेट्स में ब्लैकबर्ड और उसके समय के कुछ और समुद्री लुटेरों के बारे में जानकारी मिलती। इसके मुताबिक ब्लैकबर्ड का असली नाम एडवर्ड थैच था। उसका जन्म इंग्लैंड के ब्रिस्टल में हुआ था। स्पैनिश वॉर के दौरान प्राइवेटियर के तौर पर काम करने वाला एडवर्ड 1716 में समुद्री लुटेरा बन गया था। उसके जहाज का नाम Queen Anne’s Revenge था। किताब के अनुसार उसका नाम ब्लैकबियर्ड उसकी बड़ी दाढ़ी के चलते पड़ा था। नवंबर 1718 में ब्रिटिश नौसेना के साथ मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

2. Ching Shih

Ching Shih In An 1836 Illustration

समुद्री लुटेरा शब्द सुनते ही दिमाग में एक खतरनाक शख्स की तस्वीर बनती है जिसने टोपी पहनी होती है, एक आंख पर कैप लगी होती है और हाथ में तलवार होती है। लेकिन दुनिया के सबसे सफल समुद्री लुटेरों में एक महिला पाइरेट भी शामिल है। चीन की रहने वाली इस पाइरेट का नाम चिंग शी उर्फ झेंद यी साओ था। 18वीं सदी में एक गरीब परिवार में जन्मी चिंग शी ने एक पाइरेट से शादी की थी। इससे पहले वह सेक्स वर्कर हुआ करती थी। दोनों पति-पत्नी मिलकर दुश्मन समुद्री लुटेरों के लिए काल बन गए थे। पति की मौत के बाद चिंग ने जहाज की कमान संभाली। बताया जाता है कि चिंग शी नियमों को लेकर बेहद सख्त थी। चिंग के आदेश का उल्लंघन करने वाले को मौत के घाट उतार दिया जाता था।

विज्ञापन

3. Black Sam Bellamy

ब्लैक सैम बेलमी उर्फ सैमुअल बेलमी का जीवन केवल 28 साल का था। लेकिन केवल 28 साल में ही उसने अपना अलग नाम बना लिया ता। 17वीं शताब्दी में जन्मे बेलमी ने स्पैनिश युद्ध के दौरान 13 साल की उम्र में समुद्र में काम करना शुरू कुया था। बाद में वह पाइरेट कैप्टन बन गया। समुद्री लुटेरा रहते हुए बेलमी ने 53 जहाजों पर कब्जा किया था। इसमें से एक जहाज ऐसा भी था जिसमें सोना-चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं का भंडार था। इसके अलावा इस जहाज में कई दास भी ले जाए जा रहे थे। कहा जाता है कि ब्लैक सैम बेलमी शायद इतिहास का सबसे अमीर समुद्री लुटेरा था। वह काली विग पहनता था और काला धनुष रखता था। साल 1717 में बेलमी की एक समुद्री तूफान में मौत हो गई थी।

4. Black Bart

बार्थोलोम्यू रॉबर्ट्स उर्फ ब्लैक बार्ट एक लंबा और खूबसूरत समुद्री लुटेरा था। शुरुआत में वह मर्चेंट शिप पर काम करता था लेकिन बाद में पाइरेट बन गया। इंग्लैंड के वेल्स का रहने वाला ब्लैक बार्ट ने अपने जीवन में करीब 400 जहाजों को लूटा। उसका आतंक कैरेबियन से लेकर अफ्रीका के तट से आगे तक कायम था। वह अक्सर बंधुआ मजदूरों को ले जाने वाले जहाजों को निशाना बनाता का और उनकी वापसी के बदले जहाज के कैप्टन से गोल्ड की मांग करता था। बताते हैं कि एक बार ऐसे ही एक जहाज ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ब्लैक बार्ट ने पूरे जहाज को आग लगा दी थी। आग में 80 मजदूरों की मौत हो गई थी। ब्रिटिश नौसेना ने साल 1722 में उसे मार गिराया था।

विज्ञापन

5. Captain Kidd

विलियम किड उर्फ कैप्टन किड का जन्म 1645 के आस-पास स्कॉटलैंड में हुआ था। उसने ब्रिटिश सरकार में प्राइवेटियर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। बाद में उसे समुद्री लुटेरों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। लेकिन, भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। समुद्री लुटेरों को नाकाम करने का जिम्मा निभाने वाला बाद में खुद ही समुद्री लुटेरा बन गया। 1698 में किड ने एक बहुत बड़े जहाज को लूटा था। यह जहाज सोना-चांदी, कीमती सिल्क और सैटिन से भरा हुआ था। इस जहाज में भारत से लाई गईं कई कीमती सामग्रियां भी मौजूद थीं। बताया जाता है कि कैप्टन किड को न्यूयॉर्क में पकड़ा गया था और पाइरेसी और हत्याएं करने के आरोप में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था।

ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे शांत कमरा, 45 मिनट भी नहीं रुक सकता कोई

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बंदूकधारियों ने प्रिजन वैन पर हमला कर कैदी को कराया आजाद

ये भी पढ़ें: जुड़वा बहन को बचाने के लिए जड़ दिया था मगरमच्छ को मुक्का!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola