इन देशों की यात्रा पड़ सकती है भारी, भारत के पड़ोसी भी रेड जोन में; ट्रैवल प्लान करने से पहले देख लें रिस्क मैप

Most Dangerous Countries in India Neighbours: यूरोप के ज्यादातर देशों, अमेरिका, चीन और कनाडा को ज्यादा कम खतरे वाले देशों में रखा गया है। भारत के पड़ोसी देशों की हालत जानकार आपको हैरत होगी।

रिस्क मैप में देखें भारत के पड़ोस में खतरा कहां ज्यादा है। फोटोः travelriskmap.com

रिस्क मैप में देखें भारत के पड़ोस में खतरा कहां ज्यादा है। फोटोः travelriskmap.com

Most Dangerous Countries in India Neighbours: छुट्टियां मनाने के लिए अगर आप भारत के पड़ोसी देशों को डेस्टिनेशन के तौर पर चूज करने के बारे में सोच रहे हैं तो ट्रैवल रिस्क मैप डॉट कॉम ने एक रिस्क मैच जारी किया है। इस इंट्रैक्टिव मैच के जरिए ट्रैवलर्स यह चेक कर सकते हैं कि किस देश में कितना खतरा है। इस मैप के जरिए ट्रैवलर्स को पता चल जाएगा कि किस देश में राजनीतिक उठापटक, क्राइम और अन्य तरह के खतरों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मैप को इंटरनेशनल एसओएस के आधार पर विकसित किया गया है। एसओएस का मतलब होता Save Our Souls या Save Our Ships इसका आशय यह है कि हमें बचाओ! यानी आप खतरे में हैं और आपको सहायता की जरूरत है।

भारत के पड़ोस में यहां है खतरा

रिस्क मैच के जरिए भारत के पड़ोसी की बात करें तो पाकिस्तान और बांग्लादेश को रेड कलर में दिखाया गया है। लेकिन अफगानिस्तान को डार्क रेड में दिखाया गया है। जाहिर है कि रेड कलर का मतलब खतरे से है और डार्क रेड का आशय यह है कि उक्त देश में बहुत खतरा है।

विज्ञापन

ट्रैवल रिस्क मैच ने भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को खतरनाक बताया है। इनके अलावा श्रीलंका, नेपाल और मालदीव को कम खतरे वाला बताया गया है।

विज्ञापन

ये देश हैं सबसे सुरक्षित

रिस्क मैप में उन देशों को भी शामिल किया गया है, जहां क्लाइमेट चेंज का रिस्क है। वहीं यूक्रेन, लीबिया, सीरिया और इराक में बहुत ज्यादा सिक्योरिटी रिस्क बताया गया है। वहीं ग्रीनलैंड, नॉर्वे, फिनलैंड, आइसलैंड और लक्जमबर्ग को बहुत ही सुरक्षित स्थान बताया गया है।

यूरोप के ज्यादातर देशों, अमेरिका, चीन और कनाडा को ज्यादा कम खतरे वाले देशों में रखा गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका, भारत, इजिप्ट, अल्जीरिया, केन्या, ब्राजील, पेरू, बोलीविया, मेक्सिको, फिलीपींस, ईरान, तुर्की और रशिया को कम खतरे वाले देशों में रखा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ