Top 10 Biggest Jails In World : जेलों को सामाजिक न्याय और अपराधियों पर रोकथाम का सिंबल माना जाता है। दुनियाभर के अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह की जेल हैं लेकिन उद्देश्य सबका एक ही होता है। कई जेलों को उनके आकार और कैदियों को रखने की क्षमता के लिए जाना जाता है। इस रिपोर्ट में जानिए दुनिया की 10 सबसे बड़ी जेल कौन सी हैं और उनकी क्षमता कितनी है।
दुनिया की 10 सबसे बड़ी जेलों में भारत की तिहाड़ जेल का नाम भी शामिल है। राजधानी नई दिल्ली में स्थित तिहाड़ जेल इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार 400 एकड़ के क्षेत्रफल में बनी इस जेल में 19,500 कैदी बंद हैं। दुनिया की सबसे बड़ी जेल की बात करें तो वह है फिलीपींस में स्थित न्यू बिलिबिड जेल। साल 1940 में बनी इस मैक्सिमम सिक्योरिटी फैसिलिटी में 28,500 कैदी हैं।
New Bilibid Prison, Philippines
दूसरे स्थान पर तुर्की की जेल
दूसरे नंबर पर तुर्की में स्थित सिलिवरी प्रिजन है जहां बंद कैदियों की संख्या 22,000 है। यह यूरोप की सबसे बड़ी करेक्शनल फैसिलिटी है और आधुनिक हाई सिक्योरिटी इंतजामों से लैस है। तीसरे स्थान पर थाईलैंड की क्लोंग प्रेम सेंट्रल प्रिजन है जिसकी क्षमता 20,000 तक कैदियों की है। यहां बंद करीब 30 प्रतिशत कैदी विदेशी हैं। कोविड-19 के दौरान इसकी पांच इमारतों को अस्पताल बनाया गया था।
अमेरिका की 6 जेल शामिल
टॉप 10 सबसे बड़ी जेलों में अमेरिका की 6 जेल शामिल हैं। लिस्ट में चौथे स्थान पर लॉस एंजिलिस काउंटी जेल, छठे पर न्यूयॉर्क सिटी में राइकर्स आइलैंड जेल और सातवें पर टेक्सास में स्थित द हैरिस काउंटी जेल आती है। वहीं, फीनिक्स एरिजोना में स्थित मैरीकोपा काउंटी जेल आठवें, फिलाडेल्फिया की कुर्रान फ्रॉमनहोल्ड करेक्शन फैसिलिटी 9वें और फ्लोरिडा की मेट्रो वेस्ट डिटेंशन केयर 10वें नंबर पर है।
10 सबसे बड़ी जेलों की लिस्ट
1. न्यू बिलिबिड प्रिजन (फिलीपींस)
2. सिलिवरी प्रिजन (तुर्की)
3. क्लोंग प्रेम सेंट्रल प्रिजन (थाईलैंड)
4. लॉस एंजिलिस काउंटी जेल (अमेरिका)
5. तिहाड़ जेल (भारत)
6. राइकर्स आइलैंड (अमेरिका)
7. द हैरिस काउंटी जेल (अमेरिका)
8. द मैरीकोपा काउंटी जेल (अमेरिका)
9. करन-फ्रॉमहोल्ड करेक्शनल फैसिलिटी (अमेरिका)
10. मेट्रो वेस्ट डिटेंशन सेंटर (अमेरिका)
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की कुर्सी पर खतरा!
ये भी पढ़ें: चोरों ने चुरा लिए यूक्रेन के 332 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें: एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचा 2 साल का बच्चा
ये भी पढ़ें: नवाज शरीफ की 1 लाख की टोपी पर बवाल
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
2 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
11 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
12 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
14 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
15 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
16 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines