हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

World: पाकिस्तान विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- आतंकी मसूद अजहर अफगानिस्तान में

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा आतंकी मौलाना मसूद अजहर अफगानिस्तान में है। उनका यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि बुधवार को ही तालिबान ने कहा था कि मसूद अजहर अफगानिस्तान में नहीं है।

अभी पढ़ें – नेपाल के अछाम में भूस्खलन से 13 लोगों की मौत, 10 लापता, तलाशी अभियान जारी

विदेश मंत्री ने मसूद अजहर कहां है इस सवाल के जवाब में मीडिया में कहा ‘हमारी जानकारी है कि उक्त व्यक्ति अफगानिस्तान में है’। बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान मसूद अजहर के अफगानिस्तान में होने की बात कह चुका है।जिसका तालिबान ने खंडन किया था और कहा था कि बिना सबूतों के ऐसे आरोप द्विपक्षीय रिश्ते खराब करेंगे।

अभी पढ़ें – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का कल होगा अंतिम संस्कार, जानें कौन-कौन होगा शामिल ?

बता दें कि मौलाना मसूद अजहर आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख है। मसूद अजहर को साल 1999 में कंधार विमान अपहरण मामले में भारत ने रिहा किया था। उस वक्त मौलाना मसूद अजहर आतंकी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन का सदस्य था। रिहाई के बाद पाकिस्तान के कराची में 31 जनवरी 2000 को मौलाना मसूद अजहर ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन की शुरुआत की थी। जैश-ए-मोहम्मद संगठन ने भारत के पुलवामा में आतंकी हमला किया था। जिसमें चालीस से ज्यादा जवान शहीद हुए थे।

 

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें