Nepal Landslide: नेपाल के अछाम में भूस्खलन से 13 लोगों की मौत, 10 लापता, तलाशी अभियान जारी

nepal landslide
विज्ञापन

नई दिल्ली: नेपाल में अछाम जिले के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को भूस्खलन से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लापता हो गए। वहीं, 10 लोगों को बचाया भी गया है।

अछाम के उप मुख्य जिला अधिकारी दीपेश रिजाल ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि भूस्खलन के कारण सुदूर पश्चिम नेपाल में अछाम जिले के विभिन्न हिस्सों से कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 10 लोगों को बचाया भी गया है।

विज्ञापन

भूस्खलन की घटना की सूचना के बाद नेपाल के गृह मंत्री बाल कृष्ण खंड ने अधिकारियों से राहत और बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर तैनात करने को कहा है। बता दें कि नेपाल में पिछले एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। पिछले हफ्ते नेपाल के दारचुला जिले के बंगबगड़ इलाके में बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी और 11 लापता हो गए थे।

विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण लस्कू और महाकाली नदियों में बाढ़ आ गई है, जो कई घरों और दो पुलों को बहा ले गई। बता दें कि नेपाल सालाना मानसून के मौसम में बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं से जूझता रहा है। इसके कारण कई लोगों की जान जाती रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ