World Latest News: दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला टोमिका इटूका का निधन हो गया है। वे 116 वर्ष की थीं, जिनका जापान के आशिया शहर स्थित एक नर्सिंग होम में निधन हो गया। टोमिका का जन्म 23 मई 1908 को ओसाका शहर में हुआ था। आशिया शहर के अधिकारियों ने शनिवार को उनका निधन होने की पुष्टि की। जापान के दक्षिणी शहर के मेयर ने बताया कि वे 4 बच्चों की मां और 5 बच्चों की दादी थीं। टोमिका का निधन 29 दिसंबर को हुआ है। 2019 से वे इस नर्सिंग होम में रह रही थीं। जापानी अधिकारियों के अनुसार टोमिका का जन्म अमेरिका के कार ब्रांड फोर्ड के मॉडल टी की लॉन्चिंग से 4 महीने पहले हुआ था।
यह भी पढ़ें:दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले कई रूट कल रहेंगे बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; ये है वजह
AFP की रिपोर्ट के अनुसार उनसे पहले सबसे उम्रदराज महिला स्पेन की मारिया ब्रान्यास मोरेरा थी। जिनका अगस्त 2024 में 117 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके बाद टोमिका ही दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला थीं। आशिया के 27 वर्षीय मेयर रयोसुके ताकाशिमा ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इटूका ने लंबे जीवन के जरिए दूसरों को नई उम्मीदें दी थीं। वे तीन भाई-बहनों में एक थीं। इटूका ने अपनी लाइफ में सेकंड वर्ल्ड वार, कोरोना महामारी के अलावा कई ऐतिहासिक घटनाओं को देखा। अपने छात्र जीवन में वे वॉलीबॉल में रुचि रखती थीं।
यह भी पढ़ें:Delhi Election: 16 कैंडिडेट बदले, कांग्रेस-AAP से आए 4 नेताओं को टिकट; BJP की पहली लिस्ट के क्या मायने?
मेयर के अनुसार उनको केले और कैलपीस (जापान का एक दूध ब्रांड) बहुत पसंद थे। 20 साल की उम्र में टोमिको ने शादी की थी। उनके पति की 1979 में मौत हो गई थी। टोमिको ने अपने जीवनकाल में 3067 मीटर ऊंचे माउंट ओंटेक (Mount Ontake) पर दो बार चढ़ाई की थी। जापान की महिलाओं को दुनियाभर में लंबी उम्र जीने के लिए जाना जाता है। लेकिन जापान इस समय अपनी जनसंख्या को लेकर काफी चुनौतियों का सामना कर रहा है। जापान में बुजुर्गों की आबादी दुनियाभर में सबसे अधिक है।
जापान में बुजुर्गों की तादाद अधिक
लगभग 95000 लोग ऐसे हैं, जो 100 साल से अधिक के हैं। बुजुर्ग आबादी की वजह से जापान को अपनी स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी अधिक पैसा खर्च करना पड़ता है। सितंबर में सामने आए आंकड़ों के अनुसार जापान में 100 साल से अधिक उम्र के लोगों में 88 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। इस देश की आबादी फिलहाल 124 मिलियन (12.4 करोड़) है। जिसमें एक तिहाई लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र 65 साल से ज्यादा है। इसी वजह से जापान को युवा कामगारों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
क्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
35 mins agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
2 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
4 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
7 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
9 hrs agoLIVE: नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी शटरिंग, 14 गाड़ियां डैमेज
10 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
19 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
21 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines