आज बंद रहेंगे दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले कई रूट, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से

PM Narendra Modi Ghaziabad Visit: पीएम मोदी आज गाजियाबाद में पीएम साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत के चौथे फेज का लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।

Traffic Advisory

Delhi News: पीएम नरेंद्र मोदी आज 5 जनवरी को गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे। छुट्टी के दिन अगर आप किसी काम से बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह न्यूज जरूरी है। पीएम मोदी नमो भारत के चौथे फेज का उद्धाटन करेंगे। आरआरटीएस स्टेशन साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के रूट का शुभारंभ होगा। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली और यूपी पुलिस ने विशेष बंदोबस्त किए हैं। सुरक्षा के लिहाज से कई रास्तों को बंद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कई रास्तों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा, जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार NH-9 और NH-24 पर सराय काले खां से यूपी एंट्री गेट तक सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक आवागमन बंद रहेगा। वहीं, गाजीपुर रोड (कुंडली से नोएडा लिंक), न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन रोड (सरपंच चौक से हॉलिडे इन रेड लाइट) और गाजीपुर नाला रोड (कुंडली से न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन) पर आवागमन नहीं होगा।

विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर जारी

इसके अलावा चिल्ला बॉर्डर से न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन और नोएडा लिंक रोड (चिल्ला बॉर्डर से अक्षरधाम मंदिर) पर भी आवागमन बंद रहेगा। दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे एडवाइजरी देखकर ही घर से निकलें। पुलिस की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर 1095 पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन

वहीं, गाजियाबाद पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है। अपर पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) पीयूष सिंह की ओर से बताया गया है कि कार्यक्रम के दौरान हिंडन एयरफोर्स स्टेशन प्रवेश द्वार से यूपी गेट तक रूट डायवर्ट रहेगा। वाहन चालक मोहननगर-वसुंधरा-वैशाली के रास्ते सुबह 7 बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक आवागमन कर सकेंगे। गाजियाबाद पुलिस के अनुसार मोहन नगर से हिंडन एयरपोर्ट स्टेशन के बीच वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ