World’s Most Dangerous Object : सुनने में भले ही यह अविश्वसनीय लगे लेकिन एक ऐसा पदार्थ है जिसे केवल देखने भर से व्यक्ति की मौत हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति एक कमरे में इस पदार्थ के साथ केवल 5 मिनट गुजारता है तो महज 2 दिन के अंदर उसकी जान चली जाएगी। इस पदार्थ को Elephant’s Foot के नाम से जाना जाता है। यह शर्नोबिल न्यूक्लियर रिएक्टर के पिघल चुके कोर से बना ठोस हो चुका लावा है जिसकी चौड़ाई करीब 2 मीटर है। इससे निकलने वाला रेडिएशन बेहद इंटेंस है, इसी वजह से इसकी काफी कम तस्वीरें ली जा सकी हैं।
शर्नोबिल आपदा की शुरुआथ 26 अप्रैल 1986 में हुई थी जब इसके चार नंबर पावर प्लांट में विस्फोट हुआ था। इस भयावह घटना के 40 साल बाद भी इसका असर बना हुआ है। न्यूक्लियर रिएक्टर के जिस कमरे में यह एलीफेंट्स फुट है उस कमरे में जाना आज भी मौत को दावत देने जैसा है और वैज्ञानिकों का मानना है कि यह खतरा कई सदियों तक बना रह सकता है। जब विस्फोट हुआ था तब इमरजेंसी शटडाउन प्रोसीजर फेल होने से कोर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया था। रिएक्शन धीमी करने के लिए जब तक कंट्रोल रॉड को कोर में डाला गया तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
चैंबर बना दुनिया की सबसे खतरनाक जगह
जल्द ही कूलिंग वाटर भाप में बदल गया और प्रेशर इतना बढ़ गया कि रिएक्टर में विस्फोट हो गया। इसके बाद एक इमरजेंसी टीम ने रेडिएशन को कंटेन करने का काम शुरू किया। इस दौरान उन्हें रिएक्टर के नीचे स्थित एक चैंबर का पता चला जो दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक बन चुका था। बता दें कि रिएक्टर इतना गर्म हो गया था कि कोर की सुरक्षा के लिए लगी स्टील और कंक्रीट पिघल कर रेडियोएक्टिव लावा में बदल गए थे। रेत, कंक्रीट और न्यूक्लियर फ्यूल का यह मिक्सचर ठंडा होने के बाद ठोस होकर एक नए मैटीरियल ‘कोरियम’ में बदल गया था।
ये भी पढ़ें: अमेरिका के बाद लंदन में तबाही मचा रहा Zombie Drug
ये भी पढ़ें: Venus के बारे में हैरान कर देने वाले पांच Unique Facts
ये भी पढ़ें: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या की साजिश हुई नाकाम
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
5 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
5 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
7 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
9 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
11 hrs agoLIVE: नक्सल मुक्ति अभियान के नायकों को सम्मान, विशेष ट्रेन से गुजरात रवाना
13 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
13 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
22 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines