दुनिया की मशहूर TV सेलिब्रिटी डॉ. उचेन्ना ओकोय का निधन; अचानक मौत से फैन्स स्तब्ध, परिवार में एक बेटी

Dr. Uchenna Okoye

Dr. Uchenna Okoye

TV Celebrity Dentist Dr. Uchenna Okoye Passed Away: दुनिया की मशहूर टेलिविजन सेलिब्रिटी और डेंटिस्ट डॉ. उचेन्ना ओकोय का निधन हो गया है। उन्होंने गत 15 सितंबर को 53 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि डॉक्टर की मौत बीमारी से हुई है। डॉक्टर की एक बेटी है।

विज्ञापन

डॉ. ओकोय लंदन के गाइज हॉस्पिटल से पढ़ी लिखी थीं और कॉस्मेटिक डेंटिस्ट थी। वह अमेरिकन और ब्रिटिश एकेडमी ऑफ कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री की मेंबर बनने वालों में से एक डॉक्टर थीं। उन्हें लंदन के सेंट जॉर्ज अस्पताल की ऑनरेरी डॉक्टर भी थी।  वे ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री के बोर्ड की मेंबर थी।

विज्ञापन

चैनल-2 के 2 लोकप्रिया शो का हिस्सा थीं ओकोय

डॉक्टर ओकोय चैनल-5 के मेकओवर शो ’10 इयर्स यंगर इन 10 डेज’ में काफी दिखाई देती थी। उनका एक और शो दिस मॉर्निंग था, जिसके चलते भी वह काफी लोकप्रिय थी।

विज्ञापन

उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर डॉक्टर की मौत होने की पुष्टि की। परिवार के लोगों ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लोगों को ओकोय के निधन की दुखद और निराश करने वाली जानकारी लोगों की दी थी। साथ ही उनके फैन्स से शांति बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन

होली विलोबी द्वारा एक भावभीनी श्रद्धांजलि

TV एंकर होली विलोबी, जिन्होंने पहले डॉ. ओकोय के साथ काम किया था, ने इंस्टाग्राम पोस्ट डालकर डॉक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया। विलोबी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि डॉ. ओकोय के निधन के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ। इस मुश्किल घड़ी में डॉक्टर ओकोय के प्रशंसक शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ