Knife Attack on Dance Class Students: बच्चों की डांस क्लास चल रही थी, अचानक 17 साल लड़का जबरन क्लास में आ गया और बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना ब्रिटेन के साउथपोर्ट शहर के हार्ट स्ट्रीट इलाके की है। दुनिया की मशहूर सिंगर डांसर टेलर स्विफ्ट थीम पर डांस क्लास चल रही थी। अचानक हमला होने से डांस क्लास में हड़कंप मच गया। चाकू से हमला होते देख बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। 2 युवकों ने हमलावर को दबोचने की काफी कोशिश की, लेकिन लड़के ने उन पर भी हमला किया।
वहीं इस जानलेवा हमले में चाकू से लगी चोटों के कारण 2 बच्चों की मौत हो चुकी है। 9 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से 6 बच्चों की हालत नाजुक है। हमले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर दिया। उससे हमला करने में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया गया है। घायलों को एल्डर हे चिल्ड्रेंस हॉस्पिटल, ऐंट्री यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल और साउथपोर्ट और फॉर्मबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मर्सीसाइड पुलिस की चीफ कांस्टेबल सेरेना कैनेडी मामले की जांच अधिकारी हैं।
आतंकी हमले के एंगल से जांच कर रही पुलिस
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच कर रही मर्सीसाइड पुलिस की चीफ कांस्टेबल सेरेना कैनेडी ने बताया कि 17 साल का लड़का चाकू लेकर डांस क्लास में घुस गया था। हमले में जो 2 युवक घायल हुए हैं, उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए बच्चों को बचाने की कोशिश की। मामले की जांच चल रही है, लेकिन अभी तक हमला करने के कारण पता नहीं चले हैं। नॉर्थ वेस्ट की आतंकवाद निरोधक पुलिस टीम भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं यह कोई आतंकी हमला तो नहीं।
डांस स्कूल के मालिक मालिक कॉलिन पैरी ने पुलिस को फोन करके हमले की जानकारी दी। हमले में घायल स्टूडेंट्स में ज्यादातर लड़कियां शामिल हैं। साउथपोर्ट से लगभग 20 मील दूर लिवरपूल में एल्डर हे चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल ट्रस्ट ने इसे बड़ी आपदा करार दिया। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अस्पताल की ओर से घायलों को हरसंभव उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है और सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
यह भी पढ़ें:इंग्लैंड में केमिकल अटैक! महिला ने फेंका संदिग्ध बैग, कई लोग बीमार; सड़क पर ही उतारने लगे कपड़े
ब्रिटेन के राजा और प्रधानमंत्री ने शोक जताया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों पर जानलेवा हमले पर ब्रिटेन के राजा प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी रानी कैमिला ने भी शोक जताया। किंग चार्ल्स ने रॉयल फैमिली के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर साझा किए गए बयान में कहा कि साउथपोर्ट में हुई भयावह घटना के बारे में सुनकर उन्हें और उनकी पत्नी को गहरा सदमा लगा है। दंपति ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों से संवेदना जताई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने हमले पर दुख जताते हुए मृतकों और घायलों के परिवारों से संवेदना जताई। उन्होंने पुलिस को हमलावर के बारे में पता लगाने और हमला करने के पीछे के कारण जानने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें:निकोलस मादुरो कौन? बस चालक से बने राष्ट्रपति, वेनेजुएला में तीसरी बार जीता चुनाव
संबंधित खबरें
'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
1 hr ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
2 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
2 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
5 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
6 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
6 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
6 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
14 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
17 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines