इंग्‍लैंड में केम‍िकल अटैक! मह‍िला ने फेंका संद‍िग्‍ध बैग, कई लोग बीमार; सड़क पर ही उतारने लगे कपड़े

Chemical Attack : इंग्लैंड में एक महिला ने हड़कंप मचा दिया। उसने लोगों के पास संदिग्ध बैग फेंका, जिससे लोगों में बेचैनी छा गई। पुलिस इस मामले को केमिकल अटैक बता रही है। इस अटैक की चपेट में आए लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

chemical attack in England

इंग्‍लैंड में केम‍िकल अटैक!

Chemical Attack : इंग्लैंड से कैमिकल अटैक की एक बड़ी खबर सामने आई है। एक महिला ने लोगों पर संदिग्ध बैग फेंका, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों-शरीर में खुजली होने लगी। इस पर लोग सड़कों पर ही कपड़े उतारने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने केमिकल अटैक की आशंका जताई है। आइए जानते हैं कि क्या पूरा मामला?

विज्ञापन

इंग्लैंड के समरसेट काउंटी में बाथ शहर स्थित है, जहां सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार, बाथ शहर में एक महिला संदिग्ध बैग लेकर आई और लोगों के पास फेंक कर चली गई। इस कैमिकल अटैक के बाद लोग बीमार होने लगे। इस दौरान उन्हें आंखों में खुजली और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस पर लोग सड़क पर ही अपने कपड़े उतारने लगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने इलाके को किया बंद

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को अस्पताल में एडमिट करा दिया और पूरे इलाके को बंद कर दिया। इसे लेकर पुलिस का कहना है कि एहतियात तौर पर इस क्षेत्र को सील किया गया और जल्द ही इसे खोल दिया जाएगा। उन्होंने केमिकल हमले की संभावना जताई है।

विज्ञापन

जानें प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोगों के सारे कपड़े उतारकर एक सूट पहना दिए गए और उन्हें एंबुलेंस के पीछे बैठा दिया गया। वहां 20 से अधिक एंबुलेंस मौजूद हैं। पुलिस उस महिला की तलाश कर रही है, जो यह संदिग्ध बैग लेकर आई थी। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक महिला को चादरों में लपेटा गया और उस पर पानी डाला गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ