पाकिस्तान: पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में बाढ़ के कारण लगभग 3 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक यहां 1456 घायल हुए हैं और 982 लोग मारे गए हैं। सरकार ने बचाव और राहत कार्यों के लिए पाक सेना की मदद ली है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बाढ़ ने घरों और बुनियादी ढांचे को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। पाकिस्तान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि 3 हजारकिमी से अधिक सड़कें, लगभग 150 पुल और लगभग सात लाख घर बह गए हैं या नष्ट हो गए हैं।

अभी पढ़ें – Nasa: नासा ने टाला सबसे शक्तिशाली रॉकेट आर्टेमिस 1 का  launch, जानें वजह  

विज्ञापन

https://twitter.com/PuranaPakistan8/status/1563065030631104512?s=20&t=P76fsznXeElE_mMDlkq6qw

पाकिस्तान समाचार वेबसाइट डॉन ने शनिवार को बाढ़ की तस्वीर पेश करते हुए लिखा, “वर्तमान में, आधे से अधिक (देश) पानी के नीचे है और असामान्य मानसून बारिश से उत्पन्न अचानक बाढ़ के परिणामस्वरूप लाखों लोग बेघर हो गए हैं। ” समाचार एजेंसियों के मुताबिक खैबर-पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध प्रांतों में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश जारी है, टूटी सड़कों और पुलों के कारण कुछ हिस्सों को काट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ