Workers Describe Chaotic Work Environment at Boeing: एयरोस्पेस कंपनी बोइंग के कर्मचारियों का कहना है कि उन पर अधिक वर्कलोड है। इतना ही नहीं उनका कहना है कि कंपनी में काम को लेकर अराजकता का माहौल है। दरअसल, कर्मचारियों ने राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के अधिकारियों के सामने ये बात कही है। दरअसल, संयुक्त राज्य अमेरिका की ये जांच एजेंसी बीते जनवरी में Boeing 737 MAX प्लेन में हुई उस घटना की जांच कर ही है, जिसमें जमीन से 16000 फीट की ऊंचाई में प्लेन के दरवाजे का प्लग अचानक टूटकर गिर गया था।
गलती न हो ये असंभव है
जिस प्लेन का दरवाजा टूटा उसके एक टेक्नीशियन ने जांच टीम को बताया कि उसके और उसके साथी कर्मचारियों के पास इतना अधिक काम है कि उनसे गलती न हो ये असंभव है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्मचारी ने जांच दल को बताया कि हम लोगों पर ज्यादा से ज्यादा काम करने का दबाव है, जिसके चलते गलतियां होती हैं। उसने कहा कि हम लोग बहुत तेजी से काम करने की कोशिश करते हैं। जिससे कमियां रह जाती हैं।
ये भी पढ़ें: प्रदर्शनकारी या जाहिल…, PM हाउस में ब्रा और ब्लाउज लहराने वाले कौन?
कर्मचारियों को नहीं दी गई थी कोई ट्रेनिंग
इसके अलावा जांच में ये सामने आया है कि जो डोर प्लग टूटकर गिरा उसके रखरखाव के बारे में कर्मचारियों को कोई ट्रेनिंग नहीं दी गई जबकि वह सामान्य डोर से अलग है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक कर्मचारी ने बताया कि काम के दौरान हमें तेजी के साथ काम करना होता है और प्लेन के डोर हम इतनी जल्दी बदलते हैं जितनी देर में कोई अपना अंडरवियर बदल लेता हो। जबकि ये प्लेन का महत्वपूर्ण पार्ट है।
यह था पूरा मामला
बता दें 6 जनवरी को अमेरिका के अलास्का एयरलाइंस के एक बोइंग विमान का दरवाजा टेक ऑफ करने के बाद अचानक टूट कर गिर गया था। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इसी मामले में बोइंग के कर्मचारियों के बयान ले रही है। हादसे के दौरान प्लेन में कुल 177 लोग थे। हालांकि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया था।
ये भी पढ़ें: सांस फूला…, दम लगा घुटने, प्लेन में 2 घंटे फंसे रहे यात्री, फिर जो हुआ….
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
29 mins agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
3 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
4 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
8 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
9 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
11 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, लोकतंत्र बचाओ- राहुल गांधी
12 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
13 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
13 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines