Crime News: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की 9 साल की बेटी की जान ले ली। महिला ने अपने रॉटवीलर कुत्ते को बच्ची के ऊपर हमला करने के लिए भड़काया और खुद भी बच्ची पर हमला करती रही, जब तक कि वह बेसुध नहीं हो गई। महिला ने इस घटना को अपने बॉयफ्रेंड के घर पर ही अंजाम दिया। दोनों साथ रहते थे।
34 वर्षीय टायशेल एलिस मार्टिन ने पुलिस को बताया कि 17 जून को जब फैमिली वैकेशन पर जाने के लिए वह जमरिया सेशंस को जगाने गई तो उसे बेहोश पाया। लेकिन पुलिस को जमरिया की मौत के मामले में मार्टिन की भूमिका पर संदेह हुआ, क्योंकि जमरिया के शरीर पर जलन, कट और चोट के साथ काटने के निशान थे।
पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में पाया कि जमरिया पर हमला करने के लिए महिला अपने रॉटवीलर कुत्ते को भड़का रही थी, इसके बाद कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया और मार्टिन खुद बच्ची को पीटने लगी।
सीसीटीवी फुटेज में मार्टिन को बच्ची को लात मारते हुए देखा जा सकता है, आरोपी महिला बच्ची को तब तक लात मारती है, जब तक कि वह लगड़ाने नहीं लगती है। फिर फर्श पर घसीटती है और दोबारा मारती है। सीसीटीवी फुटेज में महिला को यह कहते हुए सुना गया कि वह बच्ची की हत्या करना चाहती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची के साथ इस तरह की हिंसा कोई नई बात नहीं थी, क्योंकि बच्ची को अक्सर किसी वस्तु से मारने, दीवार पर लंबे समय तक बिठाए रखने और अन्य प्रकार के दुर्व्यवहार जैसी सजाएं दी जाती थीं। सीसीटीवी फुटेज को देखने वाले पुलिस कर्मियों ने इसे बाल शोषण का सबसे खराब केस बताया है। बच्ची की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। मासूम बच्ची की मौत हो गई है।
ब्वॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार किया
28 अगस्त को पुलिस ने मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया। मार्टिन की गिरफ्तारी के दो दिन बाद पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड लोजुआन सेशंस को भी गिरफ्तार कर लिया। मार्टिन के खिलाफ बाल शोषण और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है। वहीं लोजुआन सेशंस के खिलाफ बच्ची की हत्या का मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मार्टिन अपने बच्चों के साथ बॉयफ्रेंड लोजुआन सेशंस के साथ रहती थी, लेकिन जमरिया के साथ उसका व्यवहार ठीक नहीं था और उसके साथ अन्य बच्चों से उलट व्यवहार किया जाता था।
मार्टिन की बेटी ने खोला राज
मार्टिन की 17 साल की बेटी ने जांच अधिकारियों को बताया कि जमरिया को मार्टिन अनुशासित बना रही थी, इसमें सेशंस और मार्टिन की बेटी भी शामिल थी। घर के दूसरे बच्चों को जमरिया को पीटने की आजादी थी, जमरिया को जबरन दीवार के सहारे बैठने को कहा जाता था या फिर उनकी जगह ट्रेडमिल पर दौड़ने को कहा जाता था।
पुलिस के मुताबिक घर के अन्य बच्चों के पास अपना कमरा था, लेकिन जमरिया को जमीन पर सोना पड़ता था। घर में कपड़ों के सिवा जमरिया का अपना कुछ नहीं था। मां की मौत के बाद जमरिया अपने नाना-नानी के यहां रह रही थी, लेकिन अगस्त 2023 में लोजुआन सेशंस के जेल से बाहर आने के बाद वह अपने पिता के साथ रहने लगी, लेकिन उसका व्यवहार भी अपनी बच्ची के साथ ठीक नहीं था। अक्टूबर 2023 में जमरिया मार्टिन और लोजुआन सेशंस के साथ रहने लगी। मार्टिन से लोजुआन के दूसरे बच्चे भी थे।
हलफनामे के अनुसार, मार्टिन और लोजुआन का अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और अपने बच्चों को खतरनाक स्थितियों में डालने का आपराधिक इतिहास रहा है। साल 2020 में लोजुआन सेशंस को एमडीएमए की तस्करी और बच्चों की उपेक्षा के दो मामलों में पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
4 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
5 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
6 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
8 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
10 hrs agoLIVE: नक्सल मुक्ति अभियान के नायकों को सम्मान, विशेष ट्रेन से गुजरात रवाना
13 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
13 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
22 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines