बीच सड़क पर लड़की से गैंगरेप! कोर्ट पहुंचा मामला सामने आई चौंकाने वाली कहानी

Woman Gang Raped on Road in Britain: एक महिला खरीदारी करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान तीन आरोपियों ने उसे सड़क पर रोक लिया। दो आरोपियों ने उसके साथ सड़क पर गैंगरेप किया, जबकि तीसरे शख्स ने आसपास के लोगों की निगरानी की।

Woman Gang Raped on Road in Britain, Britain News, Crime News, World News

Woman Gang Raped on Road in Britain: एक महिला खरीदारी करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान तीन आरोपियों ने उसे सड़क पर रोक लिया। दो आरोपियों ने उसके साथ सड़क पर गैंगरेप किया, जबकि तीसरे शख्स ने आसपास के लोगों की निगरानी की। इतना ही नहीं आरोपियों ने वारदात के बाद पीड़िता के साथ मारपीट भी की। इस मामले में कोर्ट में तीनों आरोपियों के खिलाफ सुनवाई शुरू हो गई है।

विज्ञापन

तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

न्यूज साइट द मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों की पहचान 25 साल के ब्रायन जालो, 24 साल के जुआन क्विनोन्स और 21 साल के जस्टिस टांडोह के रूप में हुई है। तीनों पर मई 2021 में मैनचेस्टर सिटी सेंटर में एक युवती के साथ रेप का आरोप है। कोर्ट को बताया गया है कि दो लोगों ने एक गली में रोती हुई महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया, जबकि तीसरा निगरानी करता रहा।

विज्ञापन

रेप के बाद लड़की से की मारपीट

कोर्ट जूरी को बताया गया कि मैनचेस्टर में पिकाडिली गार्डन के पास भयावह हमला हुआ था। ब्रायन जालो, जुआन क्विनोन्स और जस्टिस तंदोह ने युवती से रेप के बाद उसके साथ मारपीट की। दो आरोपियों ने युवती के साथ यौन संबंध बनाने की बात स्वीकार की है, लेकिन आरोपियों का दावा है कि उन्होंने सहमति के साथ संबंध बनाए थे। उन्होंने रेप नहीं किया था।

विज्ञापन

वीकेंड पर अपनी सहेली के साथ निकली थी

उधर पीड़िता ने कोर्ट जूरी को बताया कि बार-बार मना करने और गिड़गिड़ाने के बाद भी आरोपी नहीं रुके। अब मामला मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट में खुल गया है। अभियोजक रॉबर्ट व्यान-जोन्स ने जूरी को बताया कि युवती मई 2021 में वीकेंड की खरीदारी करके मैनचेस्टर में थी। उसने कहा कि तीन लोगों ने वारदात को अंजाम देने के लिए एक दूसरे का साथ दिया।

विज्ञापन

इस्टाग्राम का खुला राज

जूरी सदस्यों को बताया गया कि महिला ने इंस्टाग्राम पर ब्रायन जालो की ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ स्वीकार की थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। अगले दिन युवती और उसकी सहेली खरीदारी करने गईं, दोपहर का भोजन किया और फिर बाहर शराब पीने चली गईं। बताया जा रहा है कि महिला ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल में वोदका पी थी। रास्ते में जाते वक्त उनके साथ वारदात हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ