---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

जीतने के चक्कर में महिला ने एक साथ खाई 7 टॉफियां, गले में अटी …और थम गई सांस

Woman Dies After Toffee Stuck in Throat in Britain: एक रग्बी क्लब में पार्टी थी। तेज आवाज की धुनों पर लोग झूम रहे थे। इसी बीच मार्शमैलो (टॉफी) खाने की एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें दो बच्चों की मां नताली (37) ने भी हिस्सा लिया। उसने एक साथ कई मार्शमैलो अपने मुंह में रख लीं।

---विज्ञापन---

Woman Dies After Toffee Stuck in Throat in Britain: एक रग्बी क्लब में पार्टी थी। तेज आवाज की धुनों पर लोग झूम रहे थे। इसी बीच मार्शमैलो (टॉफी) खाने की एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें दो बच्चों की मां नताली (37) ने भी हिस्सा लिया। उसने एक साथ कई मार्शमैलो अपने मुंह में रख लीं। तभी वह अचानक फर्श पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। घटना को देख हर कोई सन्न है।

टॉफियां खाने की चल रही थी प्रतियोगिता

न्यूज साइट द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार ये मामला ब्रिटेन के साउथ वेल्स के बेदाऊ रग्बी क्लब का है। यहां एक कंपनी की ओर से पार्टी का आयोजन किया गया था। 37 साल की नताली ने भी इसमें हिस्सा लिया। डीजे की तेज आवाज के बीच वो झूमते हुए मार्शमैलो (टॉफियां) खा रही थी। बताया गया है कि उसने एक साथ सात मार्शमैलो अपने मुंह में रख ली।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः 25 वर्षीय लेडी फाइटर की पूरी दुनिया कर रही तारीफ, गांव में घुस रहे हमास के आतंकियों का ऐसे किया खात्मा

अचानक फर्श पर गिर गई

सभी लोग झूम रहे थे। तभी नताली अचानक फर्श पर गिर गई। उसे देखकर हड़कंप मच गया। उसके साथी उसे लेकर पास के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया है कि नताली के गले में मार्शमैलो फंस गई थी, जिसके कारण उसकी सांस रुकी और जान चली गई।

---विज्ञापन---

क्लब की ओर से जारी हुआ बयान

इस पार्टी में नताली का सबसे बड़ा बेटा भी आया था। क्लब में ये अजीबोगरीब प्रतियोगिता एक स्थानीय मनोरंजन कंपनी ने कराई थी। हादसे के बाद क्लब की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि शनिवार की रात को हमने एक बहुत ही प्यारे दोस्त को खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा खलेगी। महिला के पति एक फाइनेंस कंपनी में एकाउंटेंट हैं।

दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

---विज्ञापन---
First published on: Oct 11, 2023 06:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola