25 वर्षीय लेडी फाइटर की पूरी दुनिया कर रही तारीफ, गांव में घुस रहे हमास के आतंकियों का ऐसे किया खात्मा

Israel Hamas War Lady Fighter Killed Hamas 25 Terrorist: इजरायल-हमास वार को शुरू हुए 5 दिन पूरे हो चुके हैं। दोनों ओर बम और रॉकेट की आवाजें सुनाई दे रही है। हमास के हमले के बाद इजरायल की सरकार ने देश में आपातकाल लगा दिया।

Israel Hamas War Lady Fighter Killed Hamas 25 Terrorist

Israel Hamas War Lady Fighter Killed Hamas 25 Terrorist

Israel Hamas War Lady Fighter Killed Hamas 25 Terrorist: इजरायल-हमास वार को शुरू हुए 5 दिन पूरे हो चुके हैं। दोनों ओर बम और रॉकेट की आवाजें सुनाई दे रही है। हमास के हमले के बाद इजरायल की सरकार ने देश में आपातकाल लगा दिया। इस दौरान एक इजरायली महिला ने हौंसले से मोर्चा संभाला और चुन-चुनकर 25 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। हमले के वक्त वह घर-घर जाकर लोगों को हथियार दे रही थी।

दुनिया भर में हो रही तारीफ

दक्षिणी इजरायल के क्षेत्र में किबुत्ज निर एम नाम का एक गांव हैं। इस गांव में आतंकी घुसे जरूर लेकिन वापस लौट नहीं पाए। यहां एक महिला के हौंसले से आतंकी मात खा गए। आतंकियों के गांव में घुसते ही इनबिल राबिन लिबरमैन नामक महिला ने गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर 25 हमास आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। महिला की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है।

ऐसे किया आतंकियों को सफाया

7 अक्टूबर की सुबह इनबिल को जैसे ही पता चला कि इजरायल पर हमास ने अटैक कर दिया है। उसके बाद उसे अंदाजा हो गया था कि आगे क्या होने वाला है? इसके बाद वह घर-घर गई लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद उसने सभी को हथियार दिए। इस दौरान उसने गांव के लोगों से कहा कि जो भी आतंकी गांव की तारबंदी के निकट आए उसे मार दिया जाए। इसके बाद जब हमास के आतंकी गांव की ओर बढ़े तो लोगों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। ऐसे में गांव वालों ने एक-एक कर 25 आतंकियों को मौत की नींद सुला दिया।

हर गांव में होता है सुरक्षा प्रमुख

25 वर्षीय इनबिल की बहादुरी के कारण हमास के आतंकी गाजा पट्टी पर कब्जा नहीं कर पाए। बता दें कि इनबिल गांव की सुरक्षा प्रमुख भी है। इजरायल में ऐसे सुरक्षा प्रमुख हर गांव में तैनात है। इनका प्रमुख कार्य सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ संपर्क में रहकर लोगों की सुरक्षा करना है। इनबिल को पिछले साल दिसंबर में ही किबुत्ज गांव का सुरक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया था। आतंकियों के सफाए के बाद गांव को खाली करा लिया गया है। फिलहाल इनबिल तेल अवीव के एक होटल में ठहरी हुई हैं। उन्होंने 9 अक्टूबर को अपना 25वां जन्मदिन भी मनाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ