Death After Cosmetic Surgery : सुंदर दिखने की चाहत आखिर किसे नहीं होती है। सुंदरता के पैमाने पर खरा उतरने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन, कई बार यह ख्वाहिश बेहद भारी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ 24 साल की एक महिला के साथ जिसने 8 घंटे चले ऑपरेशन में 6 कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थीं। लेकिन, इस ऑपरेशन होने के 22 दिन बाद ही उसकी मौत हो गई।
यह मामला ब्राजील का है जहां विवियन लीरा मोंटे (24) नामक महिला ने ऑनलाइन मिले एक सर्जन से एक ही बार में इतनी सर्जरी करवाने का फैसला किया था। 31 अगस्त को यह ऑपरेशन हुआ था। इस दौरान उसने ब्रेस्ट रिडक्शन के साथ पेट, बांहों, पीठ और ठुड्डी पर लिपोसक्शन करवाया था। इसके बाद उसने लिपोसक्शन से निकाले गए फैट को कूल्हों में भरवाया।
ऑपरेशन के तुरंत बाद बिगड़ गई हालत
लेकिन, ऑपरेशन के 22 दिन बाद 26 सितंबर को हार्ट फेल होने से उसकी मौत हो गई। वह पेट में गंभीर इंफेक्शन का सामना कर रही थी। अब उसकी मौत को पुलिस संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार विवियन के परिवार वालों का कहना है कि ऑपरेशन के 15 घंटे बाद ही उसे अस्पताल से लिरी कर दिया गया था। जबकि उसकी हालत ठीक नहीं थी।
ये भी पढ़ें: जानते हैं कितने में बिकती है सद्गुरु के पैर की फोटो?
तेज दर्द और गिरते ब्लड प्रेशन का सामना कर रही विवियन को इसके घर वालों ने एक अस्पताल की इमरजेंसी केयर यूनिट में भर्ती करवाया था। लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे नॉर्थ रीजनल हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया था। 22 दिन तक इंटेंसिव केयर में रहने के बाद उसके दिल ने काम करना बंद कर दिया और 26 सितंबर को विवियन की जान चली गई थी।
महिला के पति ने सर्जन पर लगाए आरोप
विवियन के पति सैंटियागो ने इसके लिए उस सर्जन को जिम्मेदार ठहराया है जिसने ऑपरेशन किया था। उसके अनुसार सर्जन ने विवियन को लालच दिया था कि अगर वह सारी सर्जरी एक साथ करवाती है तो उसे अच्छा डिस्काउंट मिल जाएगा। सैंटियागो ने कहा कि विवियन सिर्फ मैमोप्लास्टी और पेट पर लिपोसक्शन कराने गई थी। ऑपरेशन के बाद सर्जन गायब हो गया था।
ये भी पढ़ें: एनाकोंडा को ही शख्स ने दांत से काट कर दिया घायल
संबंधित खबरें
तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
2 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
11 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
15 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
16 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
17 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
18 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
21 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
23 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
1 day agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines