Wolf Or Dog Video Viral : कुछ लोग अपने घरों में पालतू जानवर जैसे कुत्ते, बिल्ली, गाय, भैंस या बकरी पालते हैं तो कुछ खरगोश, मेंढक, गिलहरी। पेरिस में एक बुजुर्ग महिला अपने पेट एनिमल के साथ सड़कों पर घूमती नजर आई। उस जानवर को देखकर आसपास के राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। यह पालतू जानवर कुत्ता है या भेड़िया, इसी में लोग उलझे हुए हैं। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।
मालकिन के साथ-साथ चल रहा था PET
पालतू जानवर के साथ बुजुर्ग महिला का वीडियो सिर्फ 14 सेकंड है। जानवर के गले में रस्सी बंधी है, जिससे महिला अपने हाथ से पकड़ी हुई है। दोनों साथ-साथ चल रहे हैं। महिला दुकानों में सामान खरीदती नजर आई। इस दौरान पालतू जानवर भी अपनी मालिक के आसपास ही खड़ा रहता था। सबसे बड़ी बात यह है कि रोएंदार बालों वाला जानवर भेड़िया जैसा दिख रहा है।
यह भी पढ़ें : पेजेशकियान राज में क्या बदलेगी ईरान की विदेश नीति? भारत के साथ संबंधों पर कैसा पड़ेगा असर
चेकोस्लोवाकियन वुल्फडॉग नस्ल का है कुत्ता
अब सवाल उठता है कि क्या महिला वाकई में भेड़िया को लेकर सड़क पर घूम रही थी? अभी यह कहना सही नहीं है। चेकोस्लोवाकियन वुल्फडॉग नस्ल का कुत्ता भी भेड़िया जैसा दिखता है। वो दिखने में बहुत लंबे होते हैं। हो सकता है कि पेरिस की महिला के पास भी इसी नस्ल का कुत्ता हो। इसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : जब मंगोलिया में आई तबाही… तब धरती पर मछलियों का ‘राज’ था!
जानें यूजर्स ने क्या किए कमेंट?
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर 29 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि इस कुत्ते की असली नस्ल चेकोस्लोवाकियन वुल्फडॉग है। दूसरे यूजर ने लिखा कि अनजान भेड़िया। अन्य यूजर ने लिखा कि इस महिला को गेम ऑफ थ्रोन्स में डालो। उसे पालतू जानवर के तौर पर एक पूरा भेड़िया मिला है।
संबंधित खबरें
कौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
12 mins agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
3 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
4 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
14 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
23 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines