ईरान अमेरिका के बीच तनाव फिर बढ़ गया है. ईरान ने 14 सूत्री शांति प्रस्ताव दिया लेकिन ट्रंप ने इसे ठुकरा दिया. उन्होंने कहा कि ईरान ने 47 साल में दुनिया के साथ जो किया उसके लिए पूरी कीमत नहीं चुकाई. ईरान की सेना ने साफ चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका कोई नई मूर्खता करता है तो वे पूरी तरह तैयार हैं. दोनों तरफ सैनिक तैनाती तेज हो गई है और होर्मुज जलडमरूमध्य विवाद का केंद्र बन गया है.
क्या है ईरान का 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव?
ईरान ने अमेरिका को 14 सूत्री योजना सौंपी जिसमें स्थायी शांति, क्षेत्रीय संघर्ष खत्म करना, अमेरिकी सैनिकों की वापसी, सारे प्रतिबंध हटाना और नुकसान का मुआवजा शामिल है. ईरान अस्थायी युद्धविराम नहीं मानना चाहता. वह 30 दिन में पूर्ण समाधान और भविष्य में हमले की कोई गारंटी मांग रहा है. ट्रंप ने कहा कि प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं लगता. उन्होंने दो विकल्प दिए. या तो ईरान पर हमला कर उसे खत्म कर दें या कोई डील करें. लेकिन उन्होंने मानवीय आधार पर हमला न करने की बात भी कही.
यह भी पढ़ें: क्या UAE के कंधे पर बंदूक रखकर OPEC को खत्म करना चाहता है US? क्या है ट्रंप की ‘ऑयल कूटनीति’
दोनों देशों की सैन्य तैयारी और होर्मुज पर टकराव
ईरानी सेना के अधिकारी मोहम्मद जाफर असदी ने कहा कि उनकी फौज अमेरिकी किसी भी मूर्खता का करारा जवाब देने को तैयार है. ईरान होर्मुज पर अपना शिकंजा कायम रखे हुए है. अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी लगा रखी है. ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को पाइरेट कहा और जहाजों पर कब्जे को मुनाफे का धंधा बताया. अमेरिका ने एयरक्राफ्ट कैरियर, B1 बॉम्बर और USS बॉक्सर जैसे जहाज तैनात किए हैं. ईरान ने भी चेतावनी दी कि अगर हमला हुआ तो खाड़ी देशों में भी जवाबी कार्रवाई होगी.
भविष्य में क्या होगा युद्ध या समझौता?
दुनिया इस टकराव को लेकर चिंतित है क्योंकि होर्मुज बंद होने से तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. ईरान न्यूक्लियर, मिसाइल और प्रतिबंध हटाने पर मजबूत रुख रखे हुए है. ट्रंप समझौता चाहते हैं लेकिन ईरान पर दबाव भी बनाए हुए हैं. दोनों तरफ धमकियां जारी हैं. फिलहाल स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. कोई भी छोटी गलती बड़े युद्ध में बदल सकती है. वैश्विक अर्थव्यवस्था और मध्य पूर्व की स्थिरता इस पर निर्भर कर रही है.
संबंधित खबरें
NASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
1 hr agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
1 hr ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
1 hr agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
1 hr agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
1 hr ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
10 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
11 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
13 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
15 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines