हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'वेनेजुएला की तरह ईरान के तेल पर करेंगे कब्जा', ट्रंप की नई धमकी; आज रात हो सकता है बड़ा हमला

भौगोलिक और आर्थिक दृष्टिकोण से खार्ग द्वीप ईरान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. यह द्वीप ईरान के तेल व्यापार की रीढ़ माना जाता है, जहां से देश के कुल कच्चे तेल के निर्यात का एक बड़ा हिस्सा संचालित होता है. यहां से हर दिन लगभग 20 लाख बैरल कच्चा तेल दुनिया के विभिन्न हिस्सों, मुख्य रूप से चीन के लिए रवाना होता है.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर से बड़ी धमकी दे डाली है. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अमेरिका आज रात ईरान पर ‘बहुत भारी’ सैन्य हमला कर सकता है. इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में ईरान के प्रमुख तेल और गैस ठिकानों पर कब्जा करने के संकेत भी दिए हैं.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि अमेरिका आज रात ईरान पर बड़ा हमला करने जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना, वायुसेना, रडार, एंटी-एयरक्राफ्ट और रक्षा प्रणालियों के साथ-साथ उसकी ज्यादातर आक्रामक क्षमताएं पहले ही नष्ट हो चुकी हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि आने वाले समय में अमेरिका, ईरान के मुख्य तेल ठिकानों में से एक खार्ग द्वीप (Kharg Island) को अपने नियंत्रण में ले सकता है, ठीक उसी तरह जैसे उसने वेनेजुएला में किया था.

यह भी पढ़ें: US ने कबूली भारतीय क्रू वाले तीसरे जहाज पर अटैक की बात, दागी थीं 2 हेलफायर मिसाइलें; भारत ने जताया कड़ा विरोध

विज्ञापन

खार्ग द्वीप पर अमेरिकी नजर


ट्रंप ने एक इंटरव्यू में भी खार्ग द्वीप पर नियंत्रण करने की अपनी इच्छा दोहराई. उन्होंने कहा, ‘मेरी प्राथमिकता हमेशा से खार्ग द्वीप को अपने नियंत्रण में लेने की रही है. हालांकि, मैं नहीं जानता कि अमेरिका इसके लिए मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार है या नहीं.’

गौरतलब है कि भौगोलिक और आर्थिक दृष्टिकोण से खार्ग द्वीप ईरान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. यह द्वीप ईरान के तेल व्यापार की रीढ़ माना जाता है, जहां से देश के कुल कच्चे तेल के निर्यात का एक बड़ा हिस्सा संचालित होता है. यहां से हर दिन लगभग 20 लाख बैरल कच्चा तेल दुनिया के विभिन्न हिस्सों, मुख्य रूप से चीन के लिए रवाना होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘शांति समझौता जल्द नहीं किया तो…’, ट्रंप ने ईरान को दी ‘भीषण हमले’ की खुली धमकी

दोनों ओर से जारी हैं हमले


इस बीच, क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां और हमले लगातार जारी हैं. अमेरिकी सेना ने ईरान के सर्विलांस सिस्टम, संचार नेटवर्क और हवाई रक्षा ठिकानों को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं. वॉशिंगटन का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान की लगातार जारी आक्रामकता के जवाब में की गई है. दूसरी तरफ, ईरान ने भी इन हमलों का कड़ा जवाब दिया है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी हवाई ठिकानों और अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय सहित कुल 18 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola