Wife demands fee physical relation: जज साहब, मेरी पत्नी पहले महीने में एक बार सेक्स करती थी अब वह भी करना बंद कर दिया है। इतना ही नहीं वह एक बार सेक्स करने के 1.25 लाख रुपये मांगती है। अब मैं उसके साथ नहीं रहना चाहता मुझे तलाक चाहिए। कुछ इस तरह की गुहार एक शख्स ने कोर्ट में लगाई है। कोर्ट ने शादी होने के बाद पत्नी द्वारा सेक्स करने से मना करने को आधार बनाकर दोनों को तलाक दे दिया है।
2019 से शारीरिक संबंध नहीं बना रही
पेश मामला ताइवान का है, यहां एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा सेक्स करने के पैसे मांगने पर कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि दंपति की 2014 में शादी हुई। शादी के कुछ साल तो सब कुछ ठीक चलता रहा, उनके दो बच्चे हुए। याची का आरोप था कि बच्चे होने के बाद उसकी पत्नी ने सेक्स में रुचि कम कर दी। इतना ही नहीं 2017 से वह उससे महीने में केवल एक बार सेक्स करती थी। 2019 से तो उसने एक बार भी संबंध बनाने से इन्कार कर दिया।
ये भी पढ़ें: 3 बीवियों के साथ सोता है ये शख्स, खुश रखने के लिए अपनाई ये ट्रिक
पति मोटा है नहीं बना पता संबंध
महिला का कहना था कि उसका पति काफी मोटा हो गया और वह ठीक से संबंध नहीं बना पाता है। दंपति के बीच इस मुद्दे पर झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने 2021 में कोर्ट में याचिका दायर की। उस समय कोर्ट में महिला ने पति की बात मानने और आगे से संबंध बनाने से इनकार नहीं करने की बात पर समझौता कर लिया। पति का आरोप है कि वह कुछ दिन बाद अपने समझौते से मुकर गई। इस बीच उसने घर के कागजात अपने नाम करवा लिए।
दो साल से नहीं हो रही बात
इतना ही नहीं आरोप है कि जब कभी वह उससे संबंध बनाने के लिए कहता है वह उससे हर बार 1.25 लाख रुपये देने की मांग करती है। कोर्ट में बताया गया कि वह पिछले दो साल से उन दोनों की बीच बात नहीं हो रही है, जरूरत पड़ने पर वह केवल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बात करते हैं। इसके बाद उसने दोबारा कोर्ट में याचिका दायर की। जिस पर कोर्ट ने अब अपना फैसला सुनाया है।
ये भी पढ़ें: पार्टनर के साथ ठीक नहीं होती बेवफाई, कदम बहकने लगें तो पढ़ लें यह खबर
संबंधित खबरें
LIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
1 hr agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
1 hr ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
1 hr ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
1 hr ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
9 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
12 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
14 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
16 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
19 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines