---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

3 बीवियों के साथ सोता है ये शख्स, खुश रखने के लिए अपनाई ये ट्रिक

UK News in Hindi: यूके का रहने वाला एक शख्स काफी चर्चा में रहता है। चर्चा का कारण है उसकी शादियां। वह अपनी बीवियों को खुश करने के लिए अनोखे काम भी करता है। अपनी बीवियों के साथ एक ही घर में रहता है। झगड़ा न हो, इसके लिए उसने एक अनोखी ट्रिक अपना रखी है।

---खबर नीचे जारी है---

UK News: यूके के रहने वाले मजायाह नाम के व्यक्ति ने एक नहीं, बल्कि 3 शादियां कर रखी हैं। यह शख्स तीनों बीवियों के साथ एक ही घर में रहता है। एक ही बिस्तर पर सोता है। इसकी बीवियां एक जैसे ही कपड़े पहनती हैं। मजायाह बताते हैं कि तीन पत्नियों को एक साथ रखना आसान काम नहीं है। उनके बीच झगड़ा न हो, इसलिए वे सबको समान तौर पर गहने, कपड़े और प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए पैसे देते हैं। तीन बीवियों की जरूरत पूरी कर पाना आसान काम नहीं है। मजायाह ने 3 शादियां क्यों की? इसके पीछे भी वजह अनोखी है।

यह भी पढ़ें:15 साल की लड़की ने किया प्रेग्नेंट होने का नाटक, फिर बॉयफ्रेंड से करवा दी पिता की हत्या; ये रही वजह

---खबर नीचे जारी है---

मजायाह के अनुसार वे अपनी पहली पत्नी स्टेफनी से 2016 में डिवॉर्स लेना चाहते थे। लेकिन स्टेफनी ने अपनी मुंहबोली बहन रोज के साथ उनका परिचय करवा दिया। दोनों में फिजिकल रिलेशन बन गया। जिसके बाद स्टेफनी ने रोज को साथ रखने की सहमति दे दी। छह महीने उनकी लाइफ अच्छी चली। बाद में डेजारे नाम की एक लड़की से अफेयर शुरू हो गया। लेकिन उनको लगा कि अब शादी नहीं टिकेगी। जिसके बाद पहले से मौजूद दोनों पत्नियों ने रिश्ते के लिए हां कर दी। जिसके बाद वे चारों लोग खुशी-खुशी एक ही घर में रहने लगे।

सौतन के साथ सोता पति, नहीं लगता बुरा

स्टेफनी बताती हैं कि वे अपने पति को दो अन्य महिलाओं के साथ शेयर करती हैं। तीनों बीवियां एक जैसे कपड़े पहनती हैं। हालांकि लोग उनके रिश्ते की आलोचना करते हैं। लेकिन उनको कोई फर्क नहीं पड़ता। कई लोग सवाल करते हैं कि आखिर आंखों के सामने कैसे कोई महिला अपने पति को सौतन के साथ सोने देगी? लेकिन वे लोग अपने रिश्ते से खुश हैं। रोज बताती हैं कि वे लोग खुश हैं। कोई हमें रिश्ता तोड़ने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। डेजारे कहती हैं कि लोग बिना सोचे ही बोल देते हैं। चारों का प्यार काफी गहरा है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:जेल में महिला अफसर संग कैदी ने बनाए संबंध, बार-बार किया ब्लैकमेल; Viral Video में आया नया मोड़

यह भी पढ़ें:मोसाद ने जब किया था सबसे बड़े दुश्मन का खात्मा, डॉक्टर भी 30 साल तक नहीं बता पाए थे मौत की वजह

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 04, 2024 06:55 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola