Iran Nuclear Sites: इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग में अमेरिका तीसरा पक्ष है। हालांकि अमेरिका जंग में सीधे तौर पर शामिल नहीं हुआ है, लेकिन अमेरिका ने ईरान पर हमला करने की तैयारी कर ली है, लेकिन दुनियाभर के देश कहते हैं कि अमेरिका युद्ध में शामिल होने की बजाय दोनों देशों में सीजफायर कराए। ट्रंप ने ईरान पर हमला करने की तैयारी की, लेकिन अचानक हमला करने का फाइनल ऑर्डर देने की बात 15 दिन के लिए टाल दी। अब मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि इजरायल के पास इतनी क्षमता नहीं है कि वह ईरान की फोर्डो न्यूक्लियर साइट को पूरी तरह नष्ट कर सके।
यह भी पढ़ें:‘इतने युद्ध रुकवाए, पाकिस्तान क्या कोई देश मुझे नोबल प्राइज नहीं दिला सकता’, डोनाल्ड ट्रंप का दर्द छलका
इजरायल की ताकत को बताया सीमित
ट्रंप ने कहा कि इजरायल के पास ईरान के परमाणु स्थल को नष्ट करने की क्षमता ही नहीं है। वास्तव में इजरायल की सैन्य क्षमता और ताकत बहुत सीमित है। इजरायल ड्रोन- मिसाइल अटैक करके ईरान में एक छोटे से हिस्से को तबाह कर सकता है, लेकिन जमीन के अंदर गहराई में जाकर बंकरों या किसी ठिकाने को तबाह नहीं कर सकता। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान इजरायल के राष्ट्रपति को जवाब है। इजरायल के राष्ट्रपति ने कहा था कि अगर अमेरिका जंग में साथ नहीं भी देता तो भी इजरायल अपने आप में काफी है। वह खामेनेई का खात्मा करने और फोर्डो परमाणु ठिकाने को ध्वस्त करने में सक्षम है। इजरायल को अमेरिका की जरूरत नहीं है। ट्रंप का ताजा बयान इजरायल के राष्ट्रपति के बयान का पलटवार है।
यह भी पढ़ें:‘ईरान में तबाही का भयानक मंजर’, ऑपरेशन सिंधु के तहत लौटे 290 भारतीयों से जानें कैसे हैं वहां के हालात?
ट्रंप कर सकते हैं युद्धविराम का समर्थन
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति निर्माता के रूप में अपना रुख दोहराया और कहा कि वह फिर से शांति निर्माता बन सकते हैं। वह परिस्थितियों के अनुसार इजरायल और ईरान में युद्धविराम का समर्थन कर सकते हैं। ईरान यूरोपियन देशों के साथ समझौता नहीं करना चाहता, उनसे बात ही नहीं करना चाहता। ईरान अमेरिका से बात करना चाहता है और अगर वह बात करता है तो वे युद्धविराम के लिए प्रयास कर सकते हैं, लेकिन ट्रंप ने यह भी स्वीकार किया कि कभी-कभी शांति स्थापित करने के लिए कुछ कठोर फैसले लेने पड़ते हैं।
यह भी पढ़ें:ईरान के खिलाफ इजरायल को क्यों चाहिए अमेरिका की मदद? वजह कहीं US का बंकर बस्टर बम तो नहीं
ईरान को समय देने के लिए हमला टाला
ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हमला करने की बात उन्होंने 15 दिन के लिए इसलिए टाल दी, ताकि ईरान को समझौते और युद्धविराम के लिए सोचने को थोड़ा समय मिल जाए। जब तक इजरायल जीत रहा है, अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग करके ईरान पर कार्रवाई कर रहा है, तब तक अमेरिका इजरायल को हमले रोकने के लिए नहीं कहेगा। ट्रंप कहते हैं कि जो देश जीत रहा है, उसे यह कहना कि युद्ध रोक दो, आसान नहीं है, जबकि ईरान का कहना है कि अमेरिका को इजरायल को युद्ध करने रोकना चाहिए।
वहीं ईरान के विदेश मंत्री कहते हैं कि वे हमले तभी रोकेंगे, जब इजरायल हमला करना बंद कर देगा, लेकिन अगर ट्रंप चाहें तो वे एक कॉल पर युद्धविराम करा सकते हैं।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 hr agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
6 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
6 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
13 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
15 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
17 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines