ब्रिटेन में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री को शराब पीने की इजाजत, जानिए क्या है वजह?

ब्रिटेन की संसद में आम दिनों में पानी पीने तक की अनुमति नहीं होती, लेकिन बजट पेश करते समय वित्त मंत्री को व्हिस्की, ब्रांडी या जिन जैसे पेय रखने की छूट मिलती है. यह परंपरा सदियों पुरानी है.

Britain Parliament

Credit: Social Media

विज्ञापन

ब्रिटेन की संसद अपने सख्त नियमों और परंपराओं के लिए जानी जाती है. यहां संसद के अंदर आमतौर पर किसी भी सांसद को खाने या पीने की इजाजत नहीं होती. यहां तक कि पानी पीने पर भी रोक है. लेकिन हर साल बजट पेश करने के दिन एक खास नियम लागू होता है, जिसमें ब्रिटेन के वित्त मंत्री को संसद के भीतर पेय पदार्थ रखने की अनुमति दी जाती है. हैरानी की बात ये है कि इस पेय में शराब भी शामिल हो सकती है.

सैकड़ों साल पुरानी है परंपरा

ब्रिटेन के वित्त मंत्री, जिन्हें वहां चांसलर ऑफ द एक्सचेकर कहा जाता है, बजट भाषण के दौरान व्हिस्की, ब्रांडी या जिन जैसी शराब अपने पास रख सकते हैं. ये परंपरा आज की नहीं बल्कि सैकड़ों साल पुरानी है. पुराने समय में बजट भाषण बहुत लंबे होते थे और माइक्रोफोन जैसी सुविधाएं नहीं थीं. ऐसे में वित्त मंत्री को घंटों ऊंची आवाज में बोलना पड़ता था, जिससे उनका गला सूख जाता था. उस दौर में पानी की जगह शराब को बेहतर माना जाता था, क्योंकि इससे गला साफ रहता था.

विज्ञापन

अब क्या बदलाव आया?

इसी वजह से संसद ने वित्त मंत्री को बजट भाषण के दौरान पेय पदार्थ रखने की विशेष अनुमति दी. धीरे-धीरे ये एक परंपरा बन गई. इतिहास में कई वित्त मंत्रियों को बजट भाषण के दौरान शराब पीते देखा गया है. कुछ मंत्री व्हिस्की पसंद करते थे, तो कुछ ब्रांडी या जिन. हालांकि समय के साथ इस परंपरा में बदलाव भी आया है. अब ज्यादातर वित्त मंत्री शराब की जगह पानी पीना पसंद करते हैं. खासतौर पर पिछले कुछ सालों में ये देखा गया है कि बजट भाषण के दौरान शराब का इस्तेमाल लगभग बंद हो गया है. इसका कारण पब्लिक इमेज और स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ