'राष्ट्रपति मादुरो को क्यों किया था गिरफ्तार?', वेनेजुएला हमले पर ट्रंप ने दावोस के मंच पर तोड़ी चुप्पी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) के मंच से वेनेजुएला के भविष्य को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के 18 दिन बाद ट्रंप ने वेनेजुएला पर अमेरिकी सेना के हमले के बारे में खामोशी तोड़ते हुए बयान दिया.

donald TRUMP in davos
विज्ञापन

Trump breaks silence on Venezuela attack: “वेनेजुएला अब शानदार ढंग से अच्छा प्रदर्शन करेगा. हम उनकी मदद कर रहे हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पैसा सही तरीके से इस्तेमाल हो. यह ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) के मंच से दिया. 18 दिन पहले वेनेजुएला पर हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर भी ट्रंप ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि ट्रंप के अनुसार, यह मिशन अमेरिकी कानून प्रवर्तन और सैन्य इकाइयों का संयुक्त प्रयास था. मादुरो और फ्लोरेस फिलहाल मादक पदार्थों से संबंधित आतंकवाद के आरोपों में अमेरिकी हिरासत में हैं.

यह भी पढ़ें: ‘ग्रीनलैंड को सिर्फ अमेरिका ही बचा सकता है…’, दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप

विज्ञापन

वेनेजुएला के ‘कार्यवाहक राष्ट्रपति’ की भूमिका में ट्रंप

79 वर्षीय रिपब्लिकन नेता ने स्पष्ट किया कि संयुक्त राज्य अमेरिका वेनेजुएला के प्रति एक नए दृष्टिकोण पर काम कर रहा है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उन्हें वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में दर्शाया गया है. इस पोस्ट के अनुसार, वे जनवरी 2026 से इस पदभार को संभाल रहे हैं. ट्रंप ने कहा, अमेरिका वेनेजुएला का संचालन तब तक करेगा जब तक हम वहां एक सुरक्षित परिवर्तन सुनिश्चित नहीं कर लेते. अब कई प्रमुख तेल कंपनियां वेनेजुएला में प्रवेश कर रही हैं और अमेरिका ने 50 मिलियन बैरल तेल का अधिग्रहण किया है.

तेल संसाधनों पर नियंत्रण और आर्थिक योजना

ट्रंप ने वेनेजुएला के विशाल तेल संसाधनों को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा किया. मादुरो की गिरफ्तारी के बाद से अमेरिका ने पहले ही 50 मिलियन बैरल तेल का अधिग्रहण कर लिया है. वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल ‘प्रतिबंधित तेल’ सौंपेगी. इस बिक्री से होने वाले धन को ट्रंप खुद नियंत्रित करेंगे ताकि इसका लाभ वेनेजुएला और अमेरिका दोनों के नागरिकों को मिल सके. ऊर्जा सचिव क्रिस राइट को इस योजना को तत्काल लागू करने और तेल को सीधे अमेरिकी डॉक तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ