हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ईरान पीस डील को लेकर US से क्यों नाराज हुआ इजरायल? राजदूत अजार ने बताया ट्रंप से कहां हुई 'गलती'

युद्ध की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू दोनों ने ईरान के मिसाइल प्रोग्राम को रोकने को अपनी प्राथमिकता बताया था. लेकिन इस नए समझौते में इस मुद्दे को पूरी तरह छोड़ दिया गया है.

विज्ञापन

अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते को लेकर मिडिल ईस्ट में नया कूटनीतिक घमासान छिड़ गया है. भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने इस समझौते पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा है कि इस डील में उनके देश के हितों के साथ समझौता किया गया है.

‘इंडिया टुडे’ को दिए इंटरव्यू में राजदूत अजार ने चेतावनी दी कि यदि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और उसके क्षेत्रीय चरमपंथी संगठनों को बढ़ावा देने वाले एजेंडे पर रोक नहीं लगाई गई, तो यह भविष्य में एक और बड़े युद्ध की वजह बनेगा.

यह भी पढ़ें : कौन हैं अब्देल फत्ताह अल-सिसी? जिनके ‘गहरे प्यार’ में पड़ गए थे डोनाल्ड ट्रंप, दिलचस्प केमिस्ट्री को किया याद

विज्ञापन

ईरान की मिसाइलों और प्रॉक्सियों पर ट्रंप चुप क्यों?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पिजेशकियन के बीच हुए 14 सूत्रीय समझौते पर सवाल उठाते हुए इजरायली राजदूत ने कहा, ‘जब बात बैलिस्टिक मिसाइलों की आती है, तो इजरायल के हितों की पूरी तरह अनदेखी की गई है. हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती ईरान का खतरनाक मिसाइल प्रोग्राम और हिजबुल्लाह व हमास जैसे आतंकी समूहों को तेहरान से मिलने वाली फंडिंग और हथियार हैं. इसके साथ ही हमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर भी गंभीर चिंताएं हैं.’

बता दें, युद्ध की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू दोनों ने ईरान के मिसाइल प्रोग्राम को रोकने को अपनी प्राथमिकता बताया था. लेकिन इस नए समझौते में इस मुद्दे को पूरी तरह छोड़ दिया गया है, यहां तक कि ट्रंप ने यह भी कह दिया कि वे ईरान पर मिसाइल प्रोग्राम बंद करने का दबाव नहीं डालेंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : खत्म ही होने वाला था दुनिया का तेल, तभी चीन ने निकाला हल, 20 साल पुराने प्लान से टाला ‘ऑयल क्राइसिस’

ट्रंप को दोटूक जवाब

इस समझौते के तहत लेबनान को भी शामिल किया गया है, जिसके अनुसार इजरायल वहां कोई सैन्य ऑपरेशन नहीं कर सकता. इस पर इजरायली राजदूत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, ‘इजरायल दक्षिणी लेबनान से अपनी सेना बिल्कुल नहीं हटाएगा. हमारे हितों की रक्षा नहीं हुई है. अगर हिज्बुल्लाह हम पर हमला करता है, तो हम अपनी रक्षा करेंगे और इजरायल अपने आत्मरक्षा के अधिकार को कभी नहीं छोड़ेगा.’

विज्ञापन

राजदूत अजeर का यह बयान सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जवाब माना जा रहा है, जिन्होंने हाल ही में लेबनान में इजरायल के सैन्य अभियान पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि अमेरिका के बिना ‘कोई इजरायल नहीं होगा.’

यह भी पढ़ें : MoU साइन होते ही बदले ट्रंप के सुर, कहा- ईरान के पास भी होनी चाहिए कुछ मिसाइलें

विज्ञापन

‘ईरान को सैन्य रूप से हराया’

ट्रंप प्रशासन के साथ मतभेदों को स्वीकार करते हुए भी राजदूत अज़ार ने इजरायली सेना के अभियान की सफलताओं को गिनाया. उन्होंने दावा किया, ‘हमने ईरान को सैन्य रूप से पूरी तरह शिकस्त दी है. इस युद्ध में ईरान को 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है. हमारी सेना ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई और कई शीर्ष सैन्य कमांडरों को खत्म कर हमारे देश पर मंडरा रहे वजूद के खतरे को दूर कर दिया है.’

उन्होंने इन अटकलों को खारिज किया कि ट्रंप ने पीएम नेतन्याहू को अधर में छोड़ दिया है. अजार ने याद दिलाया कि ट्रंप ने यरूशलेम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने और गोलान हाइट्स पर इजरायली संप्रभुता को स्वीकार करने जैसे ऐतिहासिक काम किए हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान ने शांति समझौते पर किए साइन, MoU के 14 पॉइंट्स में होर्मुज स्ट्रेट और लेबनान के साथ और क्या-क्या?

इजरायली राजदूत ने आखिर में साफ संदेश दिया कि अमेरिका से मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन इजरायल अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola