Hamas Founder Killed by Israel: इजरायल की सेना ने फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के संस्थापक मोहम्मद अल-इस्सा को ढेर कर दिया है। इजरायल की सेना IDF की ओर से इस बारे में एक बयान जारी किया। इजरायली सेना ने गाजा शहर के सबरा इलाके में हमला किया था, जिसमें अल-इस्सा, उसकी पत्नी और पोता भी मारा गया। अल-इस्सा हमास का आतंकवादी था। हमास के संस्थापकों में से एक था और वर्तमान में हमास आतंकियों का ट्रेनर था, लेकिन गाजा में इजरायली सेना के हमले में हमास के सैन्य प्रशिक्षक हखम अल-इस्सा की मौत आतंकवादी समूह के नेतृत्व एक बहुत बड़ा झटका है।
यह भी पढ़ें:191 शवों की ‘गवाही’ ने पति-पत्नी को भेजा जेल, पढ़ें फर्जी अंतिम संस्कार और नकली अस्थियों की कहानी
गाजा नरसंहार का मास्टरमाइंड था अल-इस्सा
NBC की रिपोर्ट के अनुसार, हमास संस्थापक अल-इस्सा 7 अक्टूबर 2023 को गाजा में हुए नरसंहार का मास्टरमाइंड था। उसने ही नरसंहार की योजना बनाई थी और नरसंहार को अंजाम भी दिया था। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल वर हमला किया था। हमले में 1200 से अधिक लोग मारे गए थे। 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। करीब 2 साल बीतने के बाद भी गाजा में 50 लोग बंधक हैं, लेकिन माना जाता है कि उनमें से 28 लोगों की मौत हो चुकी है।
गाजा पट्टी पर इजरायल ने जवाबी हमला किया। तब से इजरायल और हमास में चल रही जंग में आज तक 56000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं। इजरायल ने 7 अक्टूबर के क्रूर नरसंहार के लिए जिम्मेदार आतंकवादी संगठनों के सभी आतंकवादियों को चुन-चुन मारने का संकल्प लिया हुआ है। 7 अक्टूबर के हमले के बाद से अब तक इजरायल की सेना ने हमास के कई उच्च पदस्थ अधिकारियों को मार डाला है, जिनमें मोहम्मद सिनवार भी शामिल है।
यह भी पढ़ें:‘खोमेनेई की बेइज्जती न करें ट्रंप, अपनी ताकत दिखा देंगे’, US प्रेसिडेंट पर ईरान के विदेश मंत्री का पलटवार
सीरिया से गाजा आया था अल-इस्सा
इजरायल की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि साल 2005 में अल-इस्सा सीरिया से गाजा आया था। अल-इस्सा गाजा पट्टी में हमास का लीडर था। हमास की आर्मी विंग का फाउंडर था। हमास के ट्रेनिंग सेंटर का हेड था और हमास की सामान्य सुरक्षा परिषद का सदस्य भी था। वह हमास की सैन्य गतिविधियों का सेंटर पॉइंट था। उसने इराक के खिलाफ सीरिया की तरफ से युद्ध लड़ा था। इसलिए उसके पास आर्मी ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी का अनुभव था, जिसका फायदा उठाकर उसने हमास की सैन्य शाखा और सैन्य अकादमी स्थापित है। वह मरने से पहले हजारों हमास आतंकियों को ट्रेनिंग दे चुका था।
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
32 mins ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
6 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
13 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
13 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
16 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines