Usha Chilukuri Vance: साल 2020 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हुए थे। इस दौरान जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को हराया था। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद जो बाइडेन ने कमला हैरिस को उपमुख्यमंत्री बनाया था। व्हाइट हाउस से लेकर नई दिल्ली तक भारतीय मूल की कमला हैरिस के लिए बधाइयों का तांता लग गया था।
अमेरिका में एक बार फिर से राष्ट्रपति चुनाव का शंखनाद हो चुका है। डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन फिर से चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में ट्रंप ने जीत के बाद जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति बनाने का ऐलान कर दिया है, मगर क्या आप जानते हैं कि जेडी वेंस का भी कमला हैरिस की तरह ही भारत से बेहद खास कनेक्शन है?
हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी
जेडी वेंस की पत्नी ऊषा चिलुकुरी भारतीय मूल की हैं। यही नहीं दोनों ने भारतीय रीति रिवाज से शादी भी रचाई है। जेडी वेंस खुद अपने भाषण में सफलता का श्रेय पत्नी ऊषा को दे चुके हैं। ऊषा ने हर कदम पर पति का साथ दिया है। ऊषा चिलुकुरी आज भी भारत से जुड़ी हुई हैं। यही नहीं जेडी वेंस भी भारत को काफी पसंद करते हैं तो आइए जानते हैं ऊषा चिलुकुरी के बारे में विस्तार से।
पेशे से वकील हैं ऊषा
ऊषा के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो उनके माता-पिता भारतीय प्रवासी हैं, जो कुछ समय पहले अमेरिका में बस गए थे। ऊषा अमेरिका में ही पली-बढ़ी हैं। उन्होंने येल विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक किया है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डिग्री हासिल की। ऊषा ने लॉ के क्षेत्र में अपना करियर बनाया। उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स और ब्रेट कवानौघ के लिए बतौर कलर्क काम किया है।
जेडी वेंस से पहली मुलाकात
येल विश्वविद्यालय में लॉ की स्टूडेंट रहीं ऊषा चिलुकुरी वामपंथी और उदारवादी समूहों से जुड़ी रहीं। 2014 में उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी ज्वॉइन कर ली। ऊषा और जेडी वेंस की पहली मुलाकात येल लॉ स्कूल में ही हुई थी। 2014 में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। अब दोनों कपल्स के 3 बच्चे भी हैं।
अमेरिका-भारत के रिश्ते पर पड़ेगा असर
ऊषा और जेडी वेंस लाइमलाइट से हमेशा दूर रहे हैं, मगर ऊषा ने जेडी वेंस की कामयाबी में अहम भूमिका निभाई है। ओहियो सीनेट का हिस्सा बनते समय भी ऊषा ने जेडी को पूरा सपोर्ट किया था। राजनीतिक जानकारों की मानें तो आगामी चुनाव में ऊषा वेंस भारतीय मूल के अमेरिकियों को प्रभावित करेंगी तो जेडी वेंस युवाओं का वोट खींचने में कामयाब हो सकते हैं।
कभी किया था ट्रंप का विरोध
अगर डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के चुनाव में जीतते हैं तो भारत और अमेरिका के रिश्तों में मजबूती आ सकती है। ऊषा वेंस भारतीय परंपरा और देश से जुड़ी हुई हैं। जेडी वेंस का परिवार ट्रंप का काफी करीबी रहा है। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि 2016 के चुनाव में ऊषा और जेडी ने ट्रंप का विरोध किया था। उन्होंने ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए अनफिट करार दिया था, मगर 2021 में जेडी वेंस ने पत्नी समेत रपब्लिकन का समर्थन किया और अब वे उपराष्ट्रपति भी बनने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कौन हैं जेडी वैंस? जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने चुना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, क्या है भारत से कनेक्शन
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
7 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
8 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
9 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
10 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
10 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
15 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
17 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
20 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
21 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines