कौन हैं Stephen Miller? ट्रंप के खास सलाहकार, जिनकी पत्नी ने Elon Musk का साथ देने के लिए छोड़ा व्हाइट हाउस

Who is Stephen Miller: स्टीफन का जन्म 23 अगस्त 1985 को कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में हुआ था। उन्होंने ड्यूक यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है, 16 साल की उम्र से ही वह राजनीतिक विचार रखते हैं। देशप्रेम पर उनके भाषण अकसर काफी चर्चा में रहते हैं।

stephen miller katie miller
विज्ञापन

Who is Stephen Miller: एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का साथ छोड़ दिया है, वे अब सरकार से अलग हो गए हैं। मस्क ने हाल ही में अमेरिकी सरकार में अपनी भूमिका से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। यहां बता दें कि एलन मस्क के साथ एक अन्य महिला ने व्हाइट हाउस से खुद को अलग कर लिया है, इन महिला का नाम है केटी मिलर।

बता दें केटी मिलर के पति स्टीफन मिलर वही शख्स हैं जिन्हें अमेरिका से अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने का ‘मास्टरमाइंड’ कहा जाता है। इन दिनों अमेरिका में प्रवासियों को देश से बाहर भेजने को लेकर सरकार और मानवाधिकार और प्रवासी संगठनों में टकराव चल रहा है।

विज्ञापन

Who is Stephen Miller

स्टीफन को डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व और वर्तमान कार्यकाल में कई सख्त फैसले लेने के लिए जाना जाता है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार स्टीफन ट्रंप के बेहद करीबी मानें जाते हैं। अमेरिकी राजनीतिक सलाहकार स्टीफन को फिलहाल डोनाल्ड ट्रंप सरकार में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ और होमलैंड सिक्योरिटी एडवाइजर की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

16 साल की उम्र में स्टीफन अमेरिका में देशप्रेम की कमी पर भाषण देकर चर्चा में आए थे

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टीफन का जन्म 23 अगस्त 1985 को कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में हुआ था। उन्होंने ड्यूक यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। स्टीफन यहूदी हैं और 16 साल की उम्र में वह पहली बार जब चर्चा में आए थे जब उन्होंने अपने स्कूल में देशप्रेम की कमी की आलोचना की थी।

विज्ञापन

अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर परिवारों को अलग करने का लिया था फैसला

स्टीफन के राजनीतिक सफर पर नजर डालें तो ट्रंप प्रशासन में वह कई बड़ी भूमिका निभा चुके हैं। जानकारी के अनुसार 2017-2021 के दौरान वह व्हाइट हाउस में स्पीच राइटर और वरिष्ठ नीति सलाहकार रह चुके हैं। बता दें उपलब्धियों के साथ स्टीफन के साथ कुछ विवाद भी जुड़े रहें हैं। मसलन 2017 में ट्रंप प्रशासन द्वारा लागू किए गए मुस्लिम यात्रा प्रतिबंध के पीछे उन्हीं का हाथ माना जाता है। इसके अलावा अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर परिवारों को अलग करने की नीति भी उनके दिमाग की उपज बताई जाती है। मीडिया में अकसर वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ